सोशल मीडिया पर दिमाग को तेज बनाने और याददाश्त बढ़ाने के लिए कई तरह के दावे किए जाते हैं. दिमाग को तेज करने के लिए फिश ऑयल सप्लीमेंट्स यानी ओमेगा-3 सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है. ओमेगा-3 को लंबे समय से याददाश्त, फोकस और मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है. शरीर में ओमेगा-3 की जरूरत पूरी करने के लिए कई लोग फिश ऑयल कैप्सूल और अन्य सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, लेकिन हाल ही में हुई नई स्टडी में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं. इस रिसर्च में पाया गया है कि रोजाना ओमेगा-3 सप्लीमेंट लेने वाले लोगों को याददाश्त या मानसिक क्षमता में कोई खास फायदा नहीं हुआ. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या फिश ऑयल सच में ब्रेन बूस्टर है या इसके फायदे उतने बड़े नहीं हैं जितना अब तक माना जाता रहा है?
स्टडी में क्या पता चला?
अक्टूबर 2026 में USC के 'केक मेडिसिन' (Keck Medicine) के रिसर्चर्स ने ये स्टडी की है. इस स्टडी को ईबायोमेडिसिन (eBioMedicine) में प्रकाशित किया गया. यूएससी सेंटर फॉर पर्सनलाइज्ड ब्रेन हेल्थ के निदेशक और इस स्टडी के प्रमुख शोधकर्ता डॉ. हुसैन नाजी यासीन ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि अल्जाइमर जैसी बीमारी से बचाव का कोई आसान और असरदार तरीका मिल जाए, लेकिन इस स्टडी में ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला कि फिश ऑयल सप्लीमेंट्स दिमागी सेहत के लिए ज्यादा अच्छा है. हालांकि, उन्होंने ये भी माना कि ओमेगा-3 फैटी एसिड दिमाग की कोशिकाओं के बीच संबंधों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो सोचने-समझने और याददाश्त जैसी क्षमताओं के लिए जरूरी हैं.
दिमाग को हेल्दी रखने के लिए क्या जरूरी है?
इस स्टडी में ये नहीं पाया गया कि ओमेगा-3 सप्लीमेंट्स लेने से लोगों की याददाश्त या मानसिक क्षमता में कोई बड़ा और ज्यादा सुधार हुआ हो. ऐसे में सिर्फ इस सप्लीमेंट्स के भरोसे दिमाग को हेल्दी रखने की उम्मीद करना सही नहीं है. ऐसे में दिमाग को हेल्दी रखने के लिए अच्छी डाइट, एक्सरसाइज, अच्छी नींद और हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है.
ओमेगा-3 फैटी एसिड केवल सप्लीमेंट्स में ही नहीं, बल्कि कई खाने की चीजों में भी पाया जाता है. मछली, अखरोट, अलसी और चिया सीड्स जैसी चीजें ओमेगा-3 से भरपूर माने जाते हैं. इन्हें खाने में शामिल करने से शरीर को कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो पूरी हेल्थ के लिए लाभदायक हो सकते हैं. कई लोग लंबे समय तक दिमाग को हेल्दी रखने और याददाश्त बेहतर बनाए रखने की उम्मीद में फिश ऑयल कैप्सूल और अन्य सप्लीमेंट्स लेते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक, केवल सप्लीमेंट्स के भरोसे रहना सही नहीं है.
यह भी पढ़ें:- पीठ पर दाने कैसे ठीक करें? कमर पर काले दाग के निशान साफ करने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- चावल के आटे का फेस पैक कैसे बनाएं? शीशे सी चमकने लगेगी स्किन, जानें कैसे करें इस्तेमाल
यह भी पढ़ें:- बच्चा आपकी बात नहीं सुनता और बार-बार गुस्सा करता है? आपकी एक आदत बदल सकती है सबकुछ, रिसर्च से जानिए कैसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं