- छठ के बाद यात्रियों के बिहार यूपी दिल्ली के लिए जनरल ट्रेन.
- गोड्डा से सुबेदारगंज होकर दिल्ली तक रोजाना चलायी जाएगी.
- 03459/03460 स्पेशल ट्रेन 20 स्टेशनों पर रूकेगी.
छठ के बाद वापस कार्यस्थलों पर लोग लौट रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश की ओर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है. रेगुलर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट और ज्यादा भीड़ से यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे प्रशासन ने गोड्डा और सूबेदारगंज (प्रयागराज) के बीच एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. इस फैसले से झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा. 03459/03460 गोड्डा-सुबेदारगंज जनरल ट्रेन पुरानी दिल्ली और शूकूरबस्ती तक जाएगी.
03459/03460 गोड्डा-सुबेदारगंज जनरल ट्रेन
रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक टाइम टेबल के अनुसार, ट्रेन नंबर 03459 गोड्डा-सूबेदारगंज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 19 नवंबर से 25 नवंबर तक रोजाना संचालित की जाएगी. यह ट्रेन रोजाना सुबह 8:00 बजे गोड्डा स्टेशन से रवाना होगी और रात 11.58 बजे सुबेदारगंज पहुंचेगी. वहीं अगले दिन दोपहर 2:15 बजे शूकूरबस्ती पहुंचेगी.
वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 03460 सूबेदारगंज-गोड्डा स्पेशल ट्रेन 20 नवंबर से 26 नवंबर तक रोजाना चलेगी. यह ट्रेन दोपहर 3:30 बजे सूबेदारगंज से रवाना होगी और तीसरे दिन रात 10:30 बजे वापस गोड्डा पहुंचेगी.
03459/03460 गोड्डा-सुबेदारगंज जनरल ट्रेन स्टॉपेज
03459/03460 गोड्डा-सुबेदारगंज जनरल ट्रेन को प्रमुख रेलवे स्टेशनों से होकर गुजारा जा रहा है. इस ट्रेन का स्टॉपेज पोड़ैयाहाट, हंसडीहा, मंदार हिल, बाराहाट, धौनी, भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, नवादा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (DDU), सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला और पुरानी दिल्ली और शूकूरबस्ती निर्धारित किया गया है.
सामान्य श्रेणी के यात्रियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए इस विशेष गाड़ी में कुल 20 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 18 सामान्य श्रेणी के कोच और दो एसएलआरडी (SLRD) कोच शामिल हैं.
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले एनटीईएस (NTES) या रेलवे के अधिकृत माध्यमों से ट्रेन के सटीक समय और स्थिति की पुष्टि अवश्य कर लें.
यह भी पढ़ें | रेलवे ने यूपी में 9 मेमू ट्रेन चलाने का किया है प्लान, लखनऊ से कानपुर, अयोध्या और बाराबंकी तक सफर होगा आसान
यह भी पढ़ें | ट्रेन में RAC सुविधा होगी खत्म, टीटीई भी नहीं बांट पाएंगे सीट, 2016 से ही खाली सीट पर होती है करंट बुकिंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं