आज के समय में बहुत से माता-पिता इस बात को लेकर से परेशान हैं कि उनका बच्चा बार-बार मोबाइल देखता है और उनकी बात नहीं मानता. बच्चे को जब भी फोन के लिए मना करो तो वो गुस्ता करता है और रोने लगता है, लेकिन बच्चों की इस आदत के पीछे कहीं न कहीं माता-पिता भी जिम्मेदार हो सकते हैं. यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन एक रिसर्च, जो चाइल्ड डेवलपमेंट जर्नल में प्रकाशित हुई. इस रिसर्च के मुताबिक, बच्चे का व्यवहार माता-पिता की आदतों से बनता है. अगर, आपका बच्चा भी हर समय फोन में लगा रहता है और आपकी बात नहीं सुनता, तो माता-पिता की ये एक चीज सब ठीक कर सकती है.
एक्सपर्ट के मुताबिक, आज के समय में बहुत से माता-पिता भी मोबाइल में व्यस्त रहते हैं. इसक असर बच्चों के व्यवहार और भावनात्मक विकास को प्रभावित करता है. जब बच्चे बार-बार देखते हैं कि उनके माता-पिता फोन में व्यस्त हैं, तो वे भी उसी व्यवहार को अपनाने लगते हैं. इसके अलावा, इससे बच्चों को ऐसा लगता है कि उनकी बातें और भावनाएं ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं हैं. धीरे-धीरे फिर इसका असर उनके स्वभाव और रिश्तों पर पड़ सकता है.
माता-पिता से सीखते हैं बच्चे
छोटे बच्चे अपने आसपास के लोगों, खासकर माता-पिता की आदतों की नकल करते हैं. अगर घर में बड़े हर समय मोबाइल चलाते हैं, तो बच्चों के लिए भी ये नॉर्मल बात लगती है. ऐसे में बच्चे भी फोन देखने की कोशिश करते हैं और फिर उनके व्यवहार पर भी असर होता है.
छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें
बच्चों की छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना चाहिए. कई बार ऐसा होता है कि बच्चा कुछ बताना चाहता है और उसी समय माता-पिता फोन देखने लगते हैं या सोशल मीडिया स्क्रॉल करने लगते हैं या फिर खाने के समय फोन देखते हैं. रिसर्च के अनुसार, भले ही ये रुकावटें कुछ सेकंड की ही क्यों न हों, लेकिन बार-बार होने पर इनका असर बच्चों के व्यवहार पर पड़ सकता है. जिन परिवारों में डिजिटल डिवाइस माता-पिता और बच्चों के बीच बातचीत में अक्सर दखल देते हैं, वहां बच्चों में नाराजगी, चिड़चिड़ापन, निराशा और बार-बार शिकायत करने जैसी समस्याएं अधिक देखने को मिलीं. ऐसे में माता-पिता को अपने बच्चों के सामने फोन देखने की आदत को कम करना होगा.
यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की पानी की बोतलों को दोबारा इस्तेमाल करने के 3 तरीके, बालकनी गार्डन दिखेगा और खूबसूरत
यह भी पढ़ें:- घर पर चुकंदर का हेयर मास्क कैसे बनाएं, बालों की देखभाल के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें
यह भी पढ़ें:- रोज की 5 आदतें जो आपके बच्चे की स्किन रखेंगी हेल्दी, आज से ही करें फॉलो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं