जिस तरह चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं और फिर उसके काले निशान बन जाते हैं. उसी तरह पीठ पर भी दाने हो जाते हैं. पीठ पर भी दाने होने के बाद काले निशान हो जाते हैं. हालांकि, लड़के पीठ पर काले निशान पर ज्यादा ध्यान नहीं देते, लेकिन लड़कियां इस बात पर ज्यादा ध्यान देती हैं, क्योंकि त्योहारों और शादी के सीजन में लड़कियां बैकलेस ब्लाउज या डीप-नेक आउटफिट पहनती हैं. ऐसे में पीठ पर काले निशान होने की वजह से वे ये सब नहीं पहन पाती. अगर, आपकी पीठ पर भी बार-बार मुंहासे निकल रहे हैं, तो इन्हें आसानी से ठीक किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं पीठ के दानों से छुटकारा पाने के लिए जरूरी स्किन केयर टिप्स. पीठ पर काले दाग के निशान साफ करने के आसान तरीके.
पीठ पर मुंहासे क्यों होते हैं?
पूरे दिन पीठ कपड़ों से ढकी रहती है, जिससे पसीना आसानी से नहीं सूख पाता. जिससे पीठ पर रोमछिद्र यानी पोर्स बंद हो सकते हैं और मुंहासे होने लगते हैं. इसके अलावा, लगातार रगड़ भी एक वजह हो सकती है. ज्यादा पसीना आने और टाइट कपड़े, बैग या स्पोर्ट्स गियर पहनने से स्किन पर रगड़ लगती है, जिससे बैक्टीरिया और पसीना रोमछिद्रों में फंस जाते हैं, जिससे मुंहासे निकलने लगते हैं. दरअसल, बालों से जुड़े प्रोडक्ट्स भी पीठ पर दाने का कारण हो सकते हैं. जब आप हेयर कंडीशनर धोते हैं, तो उसका कुछ हिस्सा आपकी पीठ पर बहकर आ सकता है. इसी तरह रातभर बालों में लगा तेल या खुले बाल भी पीठ की स्किन के संपर्क में रहते हैं. इससे स्किन के रोम छिद्र बंद हो सकते हैं और मुंहासों की समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में पहले बाल धोएं और उसके बाद शरीर को साफ करें. इसके साथ ही रात में बालों को बांधकर सोना भी फायदेमंद हो सकता है.
इसके अलावा, अगर पीठ पर छोटे-छोटे, एक जैसे दाने हों, उनमें खुजली होती हो और गर्मी या उमस में वे ज्यादा बढ़ जाते हों, तो यह फंगल फॉलिकुलाइटिस नाम की समस्या हो सकती है. ये एक तरह का फंगल संक्रमण है, जो देखने में मुंहासों जैसा लगता है. इसलिए अगर पीठ पर दानों के साथ खुजली भी हो रही है, तो सही इलाज के लिए स्किन एक्सपर्ट से चेक करवाना सबसे अच्छा रहेगा.
स्किन को ज्यादा नहीं रगड़ें
अक्सर लोग पीठ पर मुंहासे होने के बाद स्किन को ज्यादा जोर-जोर से रगड़ना शुरू कर देते हैं. इसके लिए वे खुरदरे लूफा, कॉफी स्क्रब या कड़े ब्रश का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसा करने से समस्या और बढ़ भी सकती है.
पीठ पर काले दाग कैसे साफ करें
पीठ पर कालापन दूर करने के लिए आप घर पर एक मास्क बना सकते हैं. इस मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच बेसन, एक चम्मच दही, 1/4 टीस्पून बेकिंग सोडा और नींबू का रस चाहिए होगा.
- 1 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच दही
- 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा
- आधे नींबू का रस
सबसे पहले एक बाउल में बेसन, दही, बेकिंग सोडा और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें. इस पेस्ट को चेहरे को छोड़कर शरीर के किसी भी हिस्से पर लगा सकते हैं जहां कालापन या टैनिंग हो. मास्क को त्वचा पर अच्छी तरह लगाएं और कुछ देर सूखने दें. इसके बाद आधे नींबू की मदद से उस जगह को हल्के हाथों से रगड़ें और फिर साफ पानी से धो लें. इस मास्क को 2-3 बार लगाने से स्किन साफ और निखरी हुई दिख सकती है.
यह भी पढ़ें:- घर पर चुकंदर का हेयर मास्क कैसे बनाएं, बालों की देखभाल के लिए चुकंदर का इस्तेमाल कैसे करें
यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर प्याज का रस लगाने से क्या होता है? प्याज का इस्तेमाल करने के लिए 3 आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- कंबल-रजाई बिना धोए कैसे साफ करें? कंबल की बदबू दूर करने के आसान तरीके
यह भी पढ़ें:- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं