Home Remedies For Period Pain: पीरियड्स का दर्द मासिक धर्म वाली महिला के लिए छोटे से छोटे काम को भी बेहद मुश्किल बना सकता है. दर्द, मतली, दस्त, सिरदर्द और क्रैम्प्स के अलावा हम चाहते हैं कि अगले 2 दिन जल्द से जल्द बीत जाएं. पीरियड्स (Periods) के शुरुआती दिनों में पेट में तेज दर्द और क्रैम्प्स होते हैं. हालांकि ये सभी को महसूस नहीं होता है कुछ महिलाओं को अपने मासिक धर्म के अंत के दौरान कोई दर्द नहीं होता है. वहीं कुछ लोग पहले दिन होने वाली असुविधा को सहन नहीं कर सकते हैं.
Chest Infection से जाम हो जाए छाती और सांस लेने में हो परेशानी तो तुरंत रिकवरी के लिए खाएं ये 6 फूड
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अत्यधिक दर्द आपको काम के दिनों या कॉलेज या स्कूल जानें में परेशानी का कारण बन सकता है. ऐसे में पीरियड्स के दर्द से निपटने के लिए कई घरेलू उपचार आजमाए जाते हैं, लेकिन क्या सभी उपाय कारगर हैं? अगर आप अक्सर पीरियड्स क्रैम्प्स और पीएमएस मूड स्विंग से छुटकारा पाने के लिए प्राकृतिक उपचार अपनाते हैं तो संभावना है कि आप भीगे हुए किशमिश और केसर का सेवन जैसे तरीके आजमाते होंगे. लेकिन ये कितने कारगर हैं? यहां उसी के बारे में बताया गया है.
पीरियड्स के दर्द से निपटने में किशमिश और केसर कितनी फायदेमंद?
किशमिश फाइबर से भरपूर होती है और पानी में भिगोने पर प्राकृतिक रेचक के रूप में काम करती है. यह कब्ज को रोकने में मदद करता है और पूरे दिन आपकी पाचन प्रक्रिया को कंट्रोल रखता है. किशमिश नेचुरल शुगर से भरपूर होती है और एक्स्ट्रा कैलोरी का सेवन किए बिना मीठा खाने की इच्छा को कम करने का एक शानदार तरीका है.
जबकि केसर भी पीएमएस के लक्षणों के इलाज में कारगर मानी जाती है. 2008 में मेडिकल जर्नल बीजेओजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार किया गया था केसर का सेवन पीरियड्स के दौरान काफी फायदेमंद माना जाता है.
.
इसके अलावा आप अपनी डाइट में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों के लिए फलियां, सब्जियां और फल भी प्राप्त कर सकते हैं. आप शकरकंद, चुकंदर, गाजर का भी सेवन कर सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं