विज्ञापन

'पीरियड्स का दर्द है, आज ऑफिस नहीं आऊंगी' Gen Z एम्प्लॉई के छुट्टी वाले ईमेल पर गुरुग्राम के CEO का पोस्ट वायरल

ऑफिस में अक्सर लोग बीमारी या फिर किसी और वजह से छुट्टी मांग लेते हैं, लेकिन गुरुग्राम के एक CEO ने अपनी यंग एम्पलाई का ऐसा ईमेल शेयर किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है. बॉस ने अपनी Gen Z एम्पलाई का पीरियड्स लीव वाला ईमेल शेयर कर कॉरपोरेट कल्चर में आ रहे चेंजेस पर अपनी बात रखी है.

'पीरियड्स का दर्द है, आज ऑफिस नहीं आऊंगी' Gen Z एम्प्लॉई के छुट्टी वाले ईमेल पर गुरुग्राम के CEO का पोस्ट वायरल
CEO ने शेयर किया महिला एम्प्लॉई का लीव मैसेज, बंटी इंटरनेट की राय
Photo: Jasveer Singh/X

Menstrual pain leave email viral: कॉरपोरेट की दुनिया का वो समय धीरे-धीरे चेंज होता जा रहा है, जहां लोग पहले पर्सनल हेल्थ इश्यू और पीरियड्स जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखने में शर्माते थे. हाल ही में नोट डेटिंग (Knot Dating) के CEO ने जसवीर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी एक Gen Z एम्पलाई का लीव ईमेल (मैसेज) शेयर किया है, जिसमें एम्पलाई ने अपनी समस्या बताई है. वायरल हो रहे इस पोस्ट के मुताबिक, एम्पलाई ने पीरियड्स के दर्द को वजह बताते हुए छुट्टी मांगी है. अब इस पर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच वर्क कल्चर और जनरेशन शिफ्ट को लेकर एक अलग ही बहस छिड़ गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

पीरियड्स लीव ईमेल वायरल (Menstrual pain leave email viral)

इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस ईमेल में लिखा था, 'पीरियड्स के तेज दर्द और ऐंठन के कारण मैं आज दफ्तर नहीं आ पाऊंगी, लेकिन किसी भी जरूरी काम के लिए फोन और ईमेल पर एविलेवल रहूंगी.' इस ईमेल के स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए जसवीर ने लिखा है कि, 'Gen Z ने काम की जगह की नॉन-एसेंशियल हिचकिचाहट को खत्म कर दिया है. आज से 10 साल पहले इस तरह से खुलकर लिखना बहुत ही रेयर माना जाता था.

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर यूजर्स की बंटी हुई राय (Mixed Reactions and Arguments)

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोगों ने एम्पलाई की ऑनेस्टी की तारीफ करते हुए कहा कि, 'अपनी बात खुलकर रखना बहुत अच्छी आदत है.' वहीं कई यूजर्स का मानना था कि, 'ये सिर्फ किसी एक जनरेशन का चेंज नहीं है, बल्कि समय के साथ पूरे वर्क कल्चर में सुधार हो रहा है.'

ये भी पढ़ें:-ये है डोसा खाने का सही तरीका? एटीकेट कोच ने सिखाया ऐसा तरीका देख भड़क उठे लोग, लगा दी क्लास
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Period, Menstrual Pain Leave, Gen Z, Email, Gurugram CEO Viral Post
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com