विज्ञापन
This Article is From May 05, 2025

World Asthma Day 2025: डॉक्टर ने बताया अस्थमा के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए

World Asthma Day 2025: अस्थमा यानी दमा (Dama) ऐसी ही एक गंभीर है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को अपनी चपेट में ले रही है. एक बार इसकी चपेट में आने के बाद ये पूरी तरह से ठीक नहीं होती है. आइए डॉक्टर से जानते हैं कि अस्थमा के मरीजों को कैसी डाइट लेनी चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए.

World Asthma Day 2025: डॉक्टर ने बताया अस्थमा के मरीजों को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए
World Asthma Day 2025: अस्थमा मरीजों को क्या खाना चाहिए क्या नही.

Diet For Asthma Patient: आज के समय में लोगों का लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है जिसका असर उनकी सेहत पर सबसे पहले दिखाई देता है. इसके साथ ही वातावरण में बढ़ रहे पॉल्यूशन और कुछ हद तक अनुवांशिक असर के चलते लोग कई गंभीर बीमारियों के शिकार हो रहे हैं. अस्थमा यानी दमा (Dama) ऐसी ही एक गंभीर है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को अपनी चपेट में ले रही है. एक बार इसकी चपेट में आने के बाद ये पूरी तरह से ठीक नहीं होती है. जिसके बाद जिस शख्स को ये परेशानी है उसको ताउम्र छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना होता है. एशियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, फरीदाबाद के पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर मानव मनचंदा अस्थमा (Asthma) ने इस बीमारी से जुड़े कुछ सवालों के बारे में विस्तार से बताया है. उन्होंने अस्थमा के दौरान मरीज (Asthma) के लिए बरती जाने वाली सावधानियों और खानपान में जरूरी चीजों को शामिल करने के बारे में बताया है. आइए जानते हैं अस्थमा में क्‍या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

World Asthma Day 2025: 6 मई को मनाया जाएगा विश्र्व अस्थमा दिवस, जानिए इस दिन का इतिहास और बचाव के उपाय

अस्थमा में क्‍या खाना चाहिए? | What to Eat in Asthma

पल्मोनोलॉजिस्ट डॉक्टर मानव मनचंदा ने अस्थमा के मरीजों के लिए खासतौर पर कहा कि उन्हें नॉर्मल हेल्दी डाइट लेनी चाहिए. उनको अपने पसंद, स्वाद और डाइजेशन के मुताबिक सब कुछ खाना चाहिए. उन्हें खाने की किसी भी चीज को बंद नहीं करना चाहिए. अगर खाने की किसी चीज से एलर्जी का शक हो तो उसे कंफर्म करने के बाद ही बंद करना चाहिए. सुनी-सुनाई बातों में आकर केला या दही भी बंद नहीं करना चाहिए. आमतौर पर किसी को इनसे एलर्जी नहीं होती है.

अस्थमा में किन चीजों से परहेज करना चाहिए?| What to Avoid in Ashtma

डॉक्टर मनचंदा ने बताया कि अस्थमा के मरीजों को अपनी लाइफ स्टाइल में ट्रिगर करने वाली आदतों की पहचान कर उसे बदलना चाहिए. खानपान में खासकर जंक फूड, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स वगैरह से बचना जाहिए. इसमें कुछ केमिकल का इस्तेमाल होता है. वहीं, मौसम बदलते वक्त खासतौर पर कोल्ड ड्रिंक्स और आइसक्रीम नहीं खाना चाहिए ताकि इंफेक्शन की आशंकाएं कम हो सके. इससे अस्थमा कंट्रोल में रहता है.

डॉ मनचंदा ने कहा कि स्मोकिंग से अस्थमा बढ़ता है. इसलिए मरीजों को इस बुरी आदत से परहेज करनी चाहिए. उन्हें वजन बढ़ाने वाली चीजों से परहेज करना चाहिए. एलर्जी वाली चीजों से बचकर रहना चाहिए. पटाखे और आतिशबाजी वाली जगहों से परहेज करना चाहिए. प्रदूषण वाले दिनों या खराब एक्यूआई वाले माहौल में अर्ली मॉर्निंग वॉकिंग से तो जरूर परहेज करना चाहिए.

Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
What Avoid In Asthma, Asthma, Health, Asthma And Your Diet, Asthma Diet, Asthma Diet Plan, What To Eat And What To Avoid, Asthma Me Kya Nahi Khana Chahiye, Foods That May Help Relieve Asthma Symptoms
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com