विज्ञापन

नींद पूरी फिर भी थकान? AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताए आयरन की कमी के शुरुआती संकेत!

Iron Ki Kami Ke Lakshan: आयरन की कमी का पहला संकेत हमेशा एनीमिया नहीं होता. कई बार इसकी शुरुआत ऐसे लक्षणों से होती है, जिन्हें लोग सामान्य मानकर टाल देते हैं. इनमें सबसे कॉमन है अच्छी नींद के बाद भी लगातार थकान महसूस होना.

नींद पूरी फिर भी थकान? AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताए आयरन की कमी के शुरुआती संकेत!
Iron Deficiency Symptoms

Iron Ki Kami Ke Lakshan: सुबह उठते ही अगर शरीर भारी लगता है, दिन भर सुस्ती बनी रहती है और पूरी नींद लेने के बाद भी एनर्जी वापस नहीं आती, तो इसे सिर्फ थकान मानकर नजरअंदाज करना सही नहीं है. यह शरीर का दिया हुआ एक शुरुआती संकेत हो सकता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में AIIMS, हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने इसी बात पर ध्यान दिलाया है. डॉक्टर के मुताबिक, आयरन की कमी का पहला संकेत हमेशा एनीमिया नहीं होता. कई बार इसकी शुरुआत ऐसे लक्षणों से होती है, जिन्हें लोग सामान्य मानकर टाल देते हैं. इनमें सबसे कॉमन है अच्छी नींद के बाद भी लगातार थकान महसूस होना.

Latest and Breaking News on NDTV

आयरन की कमी होने पर क्या होता है?

आयरन शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है क्योंकि यह हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है. यही हीमोग्लोबिन खून के जरिए शरीर के अलग-अलग हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है. जब शरीर में आयरन की मात्रा कम होने लगती है, तो ऑक्सीजन सप्लाई प्रभावित होती है और इसका असर सीधे एनर्जी लेवल पर पड़ता है. नतीजा यह होता है कि व्यक्ति बिना ज्यादा काम किए भी थका हुआ महसूस करता है.

शरीर अक्सर बीमारी के बड़े रूप में आने से पहले छोटे-छोटे संकेत देता है. लेकिन लोग इन संकेतों को समझ नहीं पाते या उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. यही वजह है कि कई बार समस्या तब पकड़ में आती है जब वह एनीमिया जैसी स्थिति में बदल चुकी होती है.


एक अहम बात यह भी है कि ऐसी थकान को लोग अक्सर काम का दबाव, स्ट्रेस या खराब लाइफस्टाइल से जोड़ देते हैं. लेकिन अगर यह समस्या लगातार बनी रहती है और आराम करने के बाद भी ठीक नहीं होती, तो इसे सीरियसली लेना जरूरी है. खासकर महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा देखी जाती है, इसलिए उन्हें ऐसे संकेतों पर और ज्यादा ध्यान देना चाहिए.

आयरन कमी होने पर क्या करें?

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि समय रहते जांच कराना और सही डाइट लेना इस समस्या को बढ़ने से रोक सकता है. आयरन की कमी को नजरअंदाज करने पर आगे चलकर चक्कर आना, कमजोरी, सांस फूलना जैसे लक्षण भी सामने आ सकते हैं. यह पोस्ट एक तरह से लोगों को अलर्ट करने का काम कर रही है कि शरीर के छोटे संकेतों को समझना जरूरी है. अगर बार-बार बिना वजह थकान महसूस हो रही है, तो इसे सामान्य मानकर छोड़ने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर कदम हो सकता है.

इसे भी पढ़ें: AIIMS ट्रेंड डॉक्टर ने बताए फैटी लिवर के लिए 5 सबसे खराब तेल के नाम, आज से बना लें दूरी!

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com