Lifestyle Changes To Prevent Heart Failure: हाल ही के दिनों में देश में हार्ट अटैक से मौत के मामलों में तेजी आई है. सबसे ज्यादा डराने वाली बात ये है कि मरने वालों में ज्यादातर युवा शामिल थे. कोई डांस करते-करते तो कोई जिम में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक से अपनी जान गंवा बैठा. बीते कुछ सालों में 30 साल से कम उम्र के लोगों में हार्ट अटैक (Heart Attack) के मामले ज्यादा देखे जा रहे हैं. इंडियन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों के लिए मोटापा, ब्लड प्रेशर, तनाव, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसे फैक्टर्स जिम्मेदार हैं. स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लाइफस्टाइल और खराब खानपान के चलते हृदय के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है, जिससे हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ गया है. डॉक्टर्स का कहना है कि मौजूदा समय में हृदय स्वास्थ्य को लेकर कुछ विशेष सावधानियां बरतने की आवाश्यकता है. अगर समय रहते लोगों ने अपनी लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव नहीं किए तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. आइए जानते हैं उन उपायों को जिन्हें डॉक्टर्स इस जानलेवा समस्या से बचाव के लिए बेहद जरूरी मानते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये आदतें आपके दिल को रखती हैं हेल्दी (Doctor Recommended Lifestyle Changes To Prevent Heart Failure and Other Heart Disease)
धूम्रपान से बनाए दूरी
हार्ट अटैक के जोखिम को कम करने के लिए आवश्यक है कि आप धूम्रपान बंद कर दें. क्योंकि तंबाकू में मौजूद रसायन हृदय के लिए काफी हानिकारक होते हैं. इसके अलावा सिगरेट और बीड़ी से निकलने वाला धुंआ खून में ऑक्सीजन की मात्रा को बेहद कम कर देता है जिससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट की स्पीड बढ़ जाती है. अगर समय रहते धूम्रपान से दूरी बना ली जाए तो हार्ट अटैक के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
व्यायाम और योग
लाइफस्टाइल में व्यायाम और योग को शामिल कर भी हार्ट डिजीज के खतरे को कम किया जा सकता है. दरअसल इन एक्टिविटीज के जरिए वजन नियंत्रित करने के साथ ही हार्ट पर प्रेशर डालने वाले खतरों जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को कम भी किया जा सकता है. विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट तेज गति से चलना चाहिए. इसके साथ हार्ट की मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाले योगासन भी करना चाहिए.
पौष्टिक आहार का सेवन
पोषक तत्वों से युक्त आहार न केवल हमारे हार्ट की रक्षा करता है बल्कि शरीर में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी संतुलित बनाए रखता है. हार्ट को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी है कि लोग अपने खानपान में हरी सब्जियों और फल के साथ लीन मीट, कम वसा वाले डेरी उत्पाद, साबुत अनाज और मछली को शामिल करें। अनहेल्दी फूड की जगह पौष्टिक आहार का सेवन करने से हार्ट की समस्याओं को कम किया जा सकता है.
पर्याप्त नींद लें
हार्ट अटैक की संभावना को कम करने के लिए जरूरी है कि पर्याप्त नींद लें. अच्छी नींद लेने से मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, तनाव और हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है. ऐसे में जरूरी है कि रोजाना रात में कम से कम 6 से 8 घंटे की नींद लें.
ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की कराएं जांच
हार्ट अटैक के बढ़ते मामलों के लिए डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसे फैक्टर्स जिम्मेदार हैं. अगर इन्हें समय रहते कंट्रोल नहीं किया गया तो हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. इसलिए जरूरी है कि लोग समय-समय पर डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच कराते रहें और यदि ये बढ़ता है तो डॉक्टर्स की सलाह जरुर लें.
दिल में छेद/सुराख : कारण, लक्षण, इलाज । Hole in Heart: Causes, Diagnosis, Treatment- Doctor Explains
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं