संसद में बजट सत्र की कार्रवाई के दूसरे चरण का आज आठवां दिन है. लोकसभा ने मंगलवार को उन आठ विपक्षी सदस्यों का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जिन्हें संसद के वर्तमान बजट सत्र के पहले चरण में सदन की अवमानना के मामले में निलंबित किया गया था. इसके साथ ही, सदन में इस बात पर जोर दिया गया कि सदन के सुचारू रूप से संचालन के लिए सदस्यों के लिए ‘लक्ष्मण रेखा' होना जरूरी है. नई दिल्ली में भारत ट्राइब्स फेस्ट 2026 का शुभारंभ आज से होने जा रहा है. नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाला DND फ्लाईवे पर मरम्मत के काम के चलते आज 7 घंटे ट्रैफिक बंद रहेगा. उधर, सुप्रीम कोर्ट में आज शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) प्रधान बलवंत सिंह राजोआना की फांसी सजा मामले में सुनवाई होगी. गुजरात में मुंद्रा पोर्ट के अधिकारियों के अनुसार स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज के रास्ते से भारत आ रहा कच्चे तेल का टैंकर 'जग लाडकी गल्फ ऑफ कच्छ पहुंच गया है और मुंद्रा पोर्ट को रिपोर्ट भी कर दिया है.
Breaking News LIVE Updates...
Police team attacked in Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर में पॉस्को एक्ट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला
मुजफ्फरपुर में पॉस्को एक्ट के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर उस समय हमला हो गया, जब देर रात गायघाट थाना क्षेत्र में पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच गोलीबारी की घटना हुई. हालात बिगड़ने पर यूपी पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसके जवाब में कुछ स्थानीय लोगों ने भी गोली चलाई. इस गोलीबारी में एक स्थानीय व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि गायघाट थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के दौरान आक्रोशित स्थानीय लोगों ने गायघाट थाना की कई पुलिस गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. गोली लगने से हुई मौत के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश और बढ़ गया, हालात को काबू में करने के लिए वरीय अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए.
Ghaziabad Girl Murder: गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी ने पुलिस पर भी की फायरिंग
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 4 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है. गाजियाबाद थाना नंदग्राम क्षेत्र में 4 साल की बच्ची एक खेत में घायल अवस्था में पड़ी मिली है, जिसको स्थानीय लोगों एवं परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा है. सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस द्वारा अस्पताल पहुंचा गया, जहां इलाज के दौरान बच्ची की मृत्यु हो गई. शुरुआती जांच में बालिका के परिजनों द्वारा यह तथ्य प्रकाश में लाये गये कि उनके पड़ोस में रहने वाला गौरव प्रजापति उम्र करीब 24 वर्ष शाम के समय बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने लेकर गया था, जिसके बाद बालिका वापस नहीं लौटी थी. उक्त व्यक्ति उनसे पूर्व से परिचित था. स्थानीय पुलिस द्वारा सभी तथ्यों को संज्ञान में लेते हुए आरोपी गौरव प्रजापति को हिरासत में लेकर गम्भीरता से पूछताछ की.
आरोपी गौरव प्रजापति ने पूछताछ में बताया गया कि उसने नाबालिग बच्ची की हत्या की है तथा हत्या करने के बाद अपने खून से सने हाथों को एक रुमाल से साफ करके घटनास्थल के पास झाडियो मे फेका गया है. अभियुक्त की निशादेही पर बरामदगी हेतु पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर लाया गया जहां पर अभियुक्त द्वारा पहले से ही छिपाये गये अवैध हथियार से पुलिस पर जानलेवा हमला/फायरिंग की गई. पुलिस द्वारा आत्मरक्षा मे जवाबी फायरिंग की गई जिसमे अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी है. अभियुक्त के पास से अवैध हथियार एवं कारतूस बरामद किये गये हैं. घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल गाजियाबाद भेजा गया है.

Indore Fire: इंदौर के एक घर में लगी भयंकर आग, 6 लोगों की मौत
मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है. इंदौर के बृजेश्वरी एनेक्स आवासीय इलाके में एक घर में आग लग गई. आग की इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है. इंदौर के डीएम शिवम वर्मा ने बताया, "रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. आग पर काबू पा लिया गया है. छह लोगों की जान चली गई है. दो मंजिलों से लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है. लेकिन हमारी टीम एक और मंजिल की जांच कर रही है."
#WATCH | Madhya Pradesh | Fire broke out in a house in the Brijeshwari Annexe residential locality in Indore. Six people have lost their lives in the incident. Rescue operations are underway. pic.twitter.com/gWw4yQyM3g
— ANI (@ANI) March 18, 2026
Middle East Crisis LIVE: हॉमुर्ज से भारत का तेल का टैंकर 'जग लाडकी गल्फ ऑफ़ कच्छ पहुंचा
गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, स्ट्रेट ऑफ़ हॉर्मुज़ के रास्ते से भारत आ रहा कच्चे तेल का टैंकर 'जग लाडकी गल्फ ऑफ़ कच्छ पहुंच गया है और मुंद्रा पोर्ट को रिपोर्ट भी कर दिया है. अधिकारियों के अनुसार, डॉकिंग प्रोसेस किया जा रहा है और कुछ ही समय में मुंद्रा पोर्ट से 10 से 12 नॉटिकल माइल्स दूर डॉक कर दिया जाएगा, जिसके बाद आयल डिस्चार्ज का प्रोसेस शुरू होगा.