विज्ञापन

UK 07 Rider कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार आए सामने, अस्पताल से लिखी भावुक कर देने वाली पोस्ट- एक अनाथ हूं आज

UK 07 Rider Video: अनुराग डोभाल ने अस्पताल से एक तस्वीर शेयर की और अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की. सेहत के साथ साथ ये पोस्ट उनकी मानसिक स्थिति भी दिखा रही है.

UK 07 Rider कार एक्सीडेंट के बाद पहली बार आए सामने, अस्पताल से लिखी भावुक कर देने वाली पोस्ट- एक अनाथ हूं आज
UK 07 Rider New Video: अनुराग डोभाल ने एक्सीडेंट के बाद शेयर की हेल्थ अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

UK 07 Rider New Video: यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार अनुराग डोभाल, जिन्हें ‘यूके 07 राइडर (UK 07 Rider)' के नाम से जाना जाता है, ने अपनी जान लेने की कोशिश के बाद पहली बार अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट सभी के साथ शेयर की. लाइव स्ट्रीम के दौरान कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अब वे खतरे से बाहर हैं और आईसीयू से नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट कर दिए गए हैं. अनुराग ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वे अस्पताल के बिस्तर पर दिख रहे हैं. कैप्शन में उन्होंने भावुक होकर लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वे इस हालत से जिंदा बच पाएंगे.

यह भी पढ़ें: UK 07 Rider का सुसाइड वीडियो था पब्लिसिटी स्टंट! वीडियो शेयर कर भाई बोला- लोग हमें जिंदा जलाने की धमकी दे रहे हैं

एक्सीडेंट के बाद इमोशनल हुए अनुराग डोभाल

अनुराग डोभाल ने कहा जिस राह पर वे चले थे, वहां से लौटना लगभग असंभव था, लेकिन यह उनके लिए एक बड़ा चमत्कार साबित हुआ. उन्होंने खुद को ‘अनाथ' करार देते हुए कहा कि आज वे अकेले महसूस कर रहे हैं. आगे क्या होगा यह नहीं पता, लेकिन वे इसे अपना दूसरा जन्म मान रहे हैं. उनके मुताबिक भगवान ने शायद उनके लिए कोई खास प्लान बनाया था, तभी उन्हें यह नई जिंदगी मिली.

ईश्वर के हवाले की जिंदगी

पोस्ट के आखिर में अनुराग ने सभी लोगों का आभार जताया, जिन्होंने उनके मुश्किल समय में साथ दिया और प्रार्थना की. उन्होंने बताया कि अब वे सेफ हैं और आईसीयू से बाहर आ चुके हैं. शायद फैंस की दुआओं की वजह से ही उन्हें यह मौका मिला. अब उन्होंने सब कुछ ईश्वर के भरोसे छोड़ दिया है.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Cast Fees: किस एक्टर ने ली कितनी फीस, किसकी सबसे ज्यादा और किसे कौड़ियों के भाव किया साइन?

इस घटना ने सोशल मीडिया पर सबको हैरान कर दिया था, लेकिन उनकी रिकवरी की खबर से फैंस में राहत की लहर दौड़ गई है. उनकी पोस्ट पर फॉलोअर्स ने भरपूर प्यार और सपोर्ट दिखाया. एक यूजर ने लिखा, “जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई.” दूसरे ने कहा, “पागलपन मत कर, हम सब तेरे साथ हैं, तू अकेला नहीं है.” कई फैंस ने उन्हें याद दिलाया कि लाखों लोग उनके परिवार की तरह उनके साथ खड़े हैं और वे जल्द स्वस्थ हों, इसकी कामना कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय जैसी शक्ल होने की वजह से जब इस एक्ट्रेस को मांगनी पड़ी माफी, बोलीं- प्लीज मुझसे नफरत मत करना...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UK07 Rider Suicide Attempt, Anurag Dobhal News, Anurag Dobhal Videos, UK 07 Rider New Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com