On ICU Bed Of AIIMS Patna, Elderly Woman Smokes Beedi: यूपी-बिहार में आज भी बुजुर्ग महिलाएं जमकर बीड़ी पीती हैं और हुक्का भी खिंचती हैं. आपने भी दादी-नानी को ऐसा करते हुए देखा होगा. लेकिन एक महिला ने तो हद ही कर दी वह अस्पताल के आईसीयू वार्ड में बीड़ी फूंकने लगी. पटना एम्स का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में अस्पताल के बेड पर बैठ कर एक बुजुर्ग महिला मजे से दम मार रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें लोग ऐसा करने से रोक रहे हैं लेकिन वो भला कहां मानने वाली.
हार्ट अटैक से बचना है तो आज ही बदल लें ये आदतें, इन टिप्स से चंगा रहेगा आपका दिल
आईसीयू में स्मोकिंग का वीडियो वायरल
इंस्टाग्राम पर शेयर हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पटना एम्स के आईसीयू वार्ड में भर्ती एक बुजुर्ग महिला अपनी आदत से लाचार यहां भी बीड़ी फूंकने लगती है. अस्पताल के स्टाफ उन्हें रोकते हैं और कहते हैं डॉक्टर को बुलाते हैं. तो महिला कहती हैं, डॉक्टर आएंगे तो मैं इसे बाहर फेंक दूंगी. इस पर कुछ लोग हंसने लगते हैं. वीडियो में महिला की बातें सुन भले लोग हंस रहे हों, लेकिन स्मोकिंग किसी बीमार शख्स के लिए और भी खतरनाक साबित हो सकता है. वीडियो को 6 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
स्मोकिंग करने के नुकसान (Disadvantages of smoking)
स्मोकिंग से कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, फेफड़े के रोग, डायबिटीज और क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) होता है, जिसमें क्रोनिक ब्रोंकाइटिस शामिल हैं. स्मोकिंग से टीबी, कुछ आंखों से जुड़ी बीमारियां और गठिया समेत कई बीमारियों का खतरा पैदा होता है. साथ ही ये हमारी इम्यूनिटी को भी कमजोर करता है.
स्मोकिंग छोड़ने के कारगर टिप्स (Effective tips to quit smoking)
- स्मोकिंग छोड़ने के लिए निकोटीन के रिप्लेसमेंट थेरेपी होती है. निकोटीन गम, लोजेंज और पैच आपको स्मोकिंग से दूर कर सकते हैं.
- परिवार और दोस्तों के सपोर्ट से स्मोकिंग छोड़ने में मदद मिलती है. सभी अगर मिलकर स्मोकिंग छोड़ने के लिए प्रोत्साहित करें तो स्मोकिंग छोड़ना आसान हो जाता है.
- निकोटीन आराम करने में मदद करता है. एक बार जब आप इसे छोड़ देंगे, तो आपको तनावमुक्त होने के लिए नए तरीकों को अपनाएं.
- आप भाप छोड़ने के लिए एक्सरसाइज कर सकते हैं, अपना फेवरेट म्यूजिक सुन सकते हैं, दोस्तों के साथ जुड़ सकते हैं या अपनी हॉबी को फॉलो कर सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं