विज्ञापन

Rain Alert: दिल्ली में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, UP-बिहार के साथ इन राज्यों में भी मौसम मारेगा पलटी, IMD अपडेट

Weather Today Rain Forecast:  इस हफ्ते दिल्ली में तीन दिन बारिश का अलर्ट है तो वहीं पड़ोसी राज्यों यूपी-राजस्थान, पंजाब-हरियाणा में भी मौसम ने मामला कूल रखा हुआ है. मौसम विभाग ने इस वीकेंड तक बारिश के साथ आंधी और ओले का भी अलर्ट जारी कर दिया है.

Rain Alert: दिल्ली में दो दिन बारिश का येलो अलर्ट, UP-बिहार के साथ इन राज्यों में भी मौसम मारेगा पलटी, IMD अपडेट
weather today 18th march
  • दिल्ली समेत कई राज्यों में बढ़ती गर्मी के बीच बारिश ने तापमान में गिरावट लाई है और मौसम खुशनुमा बना है
  • इस सप्ताह दिल्ली में तीन दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे तापमान 32 से 31 डिग्री के बीच रहेगा
  • पड़ोसी राज्यों जैसे यूपी, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में भी बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम ठंडा बना हुआ है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

Weather Today Rain Forecast: दिल्ली सहित देश के कई राज्यों का मौसम इस समय खुशनुमा हो रखा है. बढ़ते गर्मी के तेवर पर बरसी राहत की बारिश ने तापमान भी गिराया है. वो भी तब जब कई राज्यों में तो पारा 40 डिग्री को छूने लगा था. इस हफ्ते दिल्ली में तीन दिन बारिश का अलर्ट है तो वहीं पड़ोसी राज्यों यूपी-राजस्थान, पंजाब-हरियाणा में भी मौसम ने मामला कूल रखा हुआ है. मौसम विभाग ने इस वीकेंड तक बारिश के साथ आंधी और ओले का भी अलर्ट जारी कर दिया है. पहाड़ी राज्यों में भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति रहने वाली है. 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में अगले तीन दिन आंधी-गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है. 19 और 20 मार्च को तो मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. आज तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश का अलर्ट है अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक जाएगा. 19 और 20 मार्च को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी और इसके साथ हल्की बारिश की भी संभावना है. अधिकतम तापमान 31 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक जाएगा. 21 से 23 मार्च तक मौसम साफ रहेगा. हालांकि इस दौरान गर्मी परेशान नहीं करेगी.

यह भी पढ़ें-   'क्या आप तय समय में पंचायत चुनाव करा पाएंगे?', इलाहाबाद HC ने चुनाव आयोग और यूपी सरकार से पूछा सख्त सवाल

दिल्ली से सटे पड़ोसी राज्यों का हाल जान लीजिए

दिल्ली में मौसम के बदले रुख का असर पंजाब-हरियाणा में भी हुआ है. पंजाब में आज मौसम साफ रहेगा.19 और 20 मार्च को मौसम फिर पलटेगा और इन दो दिन गरज-चमक के साथ ओले पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.  21 मार्च से  मौसम साफ हो जाएगा. हरियाणा-चंडीगढ़  में भी कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने वाला है.  

Latest and Breaking News on NDTV


पहाड़ी राज्यों में मौसम का हाल

मार्च महीने में पहाड़ी राज्यों की ट्रिप का सोच रहे लोगों के लिए खुशखबरी है. उत्तराखंड के साथ हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में पड़ रही बर्फबारी स्वर्ग सा अहसास करा रही है. उत्तराखंड में 18 मार्च से 21 मार्च तक गरज-चमक के साथ ओले और बारिश का येलो अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश में भी 20 मार्च तक ऐसा ही मौसम रहेगा. हिमाचल के कई पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी ने टूरिस्टों का रास्ता भी रोका है तो सड़कों पर गाड़ियों की फिसलन का वीडियो भी वायरल हो रहा है.
 

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान-यूपी का मौसम कैसा रहेगा? 

राजस्थान में भी मार्च महीने की शुरुआत में काफी गर्मी थी.कई जगह तो पारा 40 को पार कर गया था. हालांकि मौसम की पलटी ने गर्मी के तेवर थोड़ा ढीले किए हैं. यूपी के कई जिलों में भी मौसम के रुख में बदलाव देखने को मिलेगा. राजस्थान में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलेंगी. 18 से 20 मार्च तक मौसम ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यूपी में 20 और 21 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश फिर दस्तक दे सकती है. 

यह भी पढ़ें- हरीश राणा Vs आनंद- 4 Cr. लगा चुके, जमीन-जायदाद बेच दिया, लेकिन उम्मीद बाकी-एक दिन बेटा पुकारेगा- मां,पापा...
 

MP-बिहार का हाल भी जान लीजिए 

मध्य प्रदेश में आज से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके बाद अगले तीन दिन आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर चालू हो जाएगा.भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर सहित कई इलाकों में असर साफ दिखेगा. बिहार में हालांकि एक-दो दिन मौसम साफ रहेगा. 20 मार्च से एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है. दिन के तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है.  

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com