Healthy Almond Makhana Ladoo: बच्चों की सही तरीके से देखभाल करना पेरेंट्स (Parents) के लिए एक चैलेंज की तरह होता है, कई पेरेंट्स इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके बच्चे ठीक से खाते नहीं हैं, वहीं कुछ इस बात को लेकर चिंता में रहते हैं कि उनके बच्चे लगातार कमजोर (Kamjor Bachhe) हो रहे हैं और खाना उनके शरीर पर नहीं लग रहा है. खासतौर पर छोटे बच्चों को लेकर ये चिंता ज्यादा होती है. बच्चे के वजन नहीं (Weight Gain) बढ़ने और उनके पतला होने से सबसे ज्यादा मां परेशान होती है. ऐसे में आज हम आपको एक्सपर्ट की बताई गई एक ऐसी रेसिपी के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बच्चे को तंदुरुस्त बना देगी.
दुबले पतले बच्चे का वजन कैसे बढ़ाएं? कमजोर बच्चे का वजन बढ़ाने के लिए उसे खिलाएं ये लड्डू | Weight gain laddu for baby, toddler & kids | Recipe Of Immunity Booster Ladoo For Kids
बच्चों के लिए कमाल की चीज
बच्चे किसी भी चीज को आसानी से नहीं खाते हैं, ऐसे में ड्राई फ्रूट्स खाना तो दूर की बात है. जबरदस्ती करने के बाद भी बच्चे उन्हें मुंह नहीं लगाते. ऐसे में कई चीजों को एक साथ मिलाकर आप एक रेसिपी तैयार कर सकती हैं, जिससे एक ही चीज खिलाने पर बच्चे को सारे पोषक तत्व मिल जाएं. इसे लेकर पीडियाट्रिशियन डॉक्टर अर्पित गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताया है जिससे आपके बच्चे का वजन बढ़ जाएगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसे तैयार करें लड्डू (Healthy Weight Gaining Laddu for Kids)
ये एक ड्राई फ्रूट रेसिपी है, जिसे आप आसानी से घर पर ही तैयार कर सकती हैं. इसे तैयार करने के लिए आपको कुछ ड्राई फ्रूट्स की जरूरत पड़ेगी. दरअसल ये एक बादाम मखाना लड्डू हैं, जिन्हें आप अपने बच्चों को रोज खिला सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले आपको एक कप बादाम का पाउडर, आधा कप मखाना पाउडर, थोड़ा इलायची पाउडर और इसमें कुछ खजूर डालने होंगे. इसके बाद दो चम्मच घी डालकर इसे मिक्स करना होगा.
इसके बाद आपके लड्डू तैयार होंगे, आप हाथ से ही इसके लड्डू बना सकती हैं. इसे आप 10 दिन तक आराम से फ्रिज में रख सकती हैं और रोज एक लड्डू बच्चों को दे सकती हैं. इससे आपके बच्चे को जरूरी न्यूट्रीशियन तो मिलेंगे ही, बल्कि उसका वजन भी बढ़ने लगेगा.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं