विज्ञापन

30 दिन खाली पेट भीगे अंजीर खाने से क्या हुआ? लड़की ने बताया अनुभव

Anjeer Khane Ke Fayde: दिल्ली की एक लड़की ने 30 दिन तक रोज सुबह खाली पेट भीगे अंजीर खाए. जानिए पाचन, वजन, एनर्जी और ओवरऑल हेल्थ पर उसे क्या असर महसूस हुआ और एक्सपर्ट की क्या राय है.

30 दिन खाली पेट भीगे अंजीर खाने से क्या हुआ? लड़की ने बताया अनुभव
Khali Pet Anjeer Khane Ke Fayde: खाली पेट अंजीर खाने के फायदे
NDTV

Anjeer Khane Ke Fayde: भिगोया हुआ अंजीर (Anjeer) सुबह खाली पेट खाना लंबे समय से हेल्दी आदत माना जाता है. लेकिन क्या सच में इससे शरीर में कोई बदलाव दिखता है? दिल्ली की एक लड़की ने रोज सुबह भिगोया अंजीर खाने का अपना अनुभव शेयर किया, जिसमें उसने पाचन से लेकर ऊर्जा स्तर तक कई बदलावों का जिक्र किया. असल में 30 दिनों तक रोज सुबह 2-3 भीगे अंजीर खाने से पाचन, फाइबर सेवन और कुछ पोषण संबंधी लाभ मिल सकते हैं. ये रहा काजल का अनुभव - 

मेरा नाम काजल है, मैं दिल्ली की रहने वाली हूं. मुझे बाहर का खाने का खूब शौक था. आप मानोगे नहीं, मेरा एक दिन भी ऐसा नहीं जाता था जिस दिन मैं बाहर का न खाऊं. रोजाना दोस्तों को शाम 6 बजे कॉल करना और बाहर खाने चलने के लिए बोलना मानो मेरा डेली रूटीन बन चुका था, लेकिन मुझे नहीं पता था मेरी ये आदत मुझे आगे चलकर इतना परेशान करेगी

मोमोस, समोसे, चाउमीन, पिज्जा का क्रेज इतना था कि मैं ये भूल चुकी थी कि मेरे शरीर को आगे चलकर कितना सफर करना पड़ सकता है, रोजाना बाहर का खाने से:

  1. मेरे पेट में दर्द रहने लगा
  2. मेरा वजन बढ़ने लगा
  3. स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगीं
  4. मुझे फैटी लिवर डिटेक्ट हुआ
Latest and Breaking News on NDTV

Anjeer Khane se Kya hota hai.

एक दिन मैंने डिसाइड किया कि अगर मुझे हेल्दी रहना है, तो अपनी आदत को भूलकर अपने लाइफस्टाइल में कुछ हेल्दी ऐड करना पड़ेगा. और मैंने एनडीटीवी की एक खबर में पढ़ा क‍ि अगर आप खाली पेट अंजीर का पानी पीते हैं तो इसके बहुत फायदे होते हैं. बस फि‍र क्‍या था मैंने तय किया कि मैं 30 द‍िन का यह चैलेंज लेकर रहूंगी. फ‍िर मैंने पूरे 30 द‍िन तक रोज सुबह ऐसा किया. इसके बाद जो हुआ वह मेरे ल‍िए चमत्‍कार से कम नहीं था. 

डॉ. राम अवतार को योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी के क्षेत्र में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है. जब एनडीटीवी ने काजल की इस बात की पड़ताल के लिए उनसे जानकारी चाही, तो उन्होंने अंजीर के फायदों के बारे में बताया. उनका कहना था सुबह खाली पेट इसे भिगोकर खाने से शरीर को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं. 

अंजीर से जुड़े दूसरे लेख भी पढ़ें : 

भीगे अंजीर खाने का सही तरीका

कब्ज में भीगे अंजीर के फायदे

अंजीर का पानी पीने के फायदे

खाली पेट भीगी अंजीर खाने के फायदे

काजल के इस अनुभव की पड़ताल करने के लिए एनडीटीवी ने बात की आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) से. वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं और उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है. 

वजन घटाने में मददगार

डॉ. राम अवतार के अनुसार अंजीर फाइबर का अच्छा सोर्स है. बाहर का खाकर मेरा वजन बढ़ गया था, उसे कम करने के लिए मैंने अंजीर को अपने डेली रूटीन में शामिल किया. ये पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन कम होता है.

फाइबर, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के कारण अंजीर पाचन और समग्र स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है.

पेट के लिए बढ़िया

अंजीर में पाया जाने वाला फाइबर पेट से जुड़ी दिक्कतों जैसे कब्ज की समस्या को कम करने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है. नियमित रूप से इसका सेवन करने से मेरा पेट ठीक रहने लगा.

दिल को रखे हेल्दी

अंजीर में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं. ये दोनों ही ब्लड प्रेशर यानी रक्तचाप को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं. ऐसे में इसका सेवन दिल के लिए भी फायदेमंद है.

हड्डियों के लिए अच्छा

आज के समय में ज्यादातर लोग हड्डियों की समस्या से परेशान रहते हैं. ऐसे में इसमें पाया जाने वाला कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों की मजबूती बढ़ाने में फायदेमंद साबित हो सकते हैं.

इम्यूनिटी बूस्टर

मैं बदलते मौसम में बार-बार बीमार पड़ती थी, इसे डाइट में शामिल करने से मेरी इम्यूनिटी मजबूत हुई और मैं कम बीमार पड़ने लगी.

एनर्जी का अच्छा सोर्स

मैं हर समय थका हुआ महसूस करती थी. सूखे अंजीर में मौजूद प्राकृतिक शर्करा और कार्बोहाइड्रेट ने मुझे दोबारा एनर्जेटिक फील करवाया.

त्वचा के लिए फायदेमंद

इसके एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं, जिससे त्वचा स्वस्थ और चमकदार दिख सकती है.

इसे भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज सुबह खाली पेट पी लें मेथी का पानी, फिर जो होगा आप सोच भी नहीं सकते

अक्‍सर पूछे जाने वाले सवाल 

भीगे अंजीर खाली पेट खाने के फायदे क्या हैं?

रात भर भीगे हुए अंजीर फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी मिनरल्स से भरपूर होते हैं. अगर आप इन्‍हें सुबह खाली पेट खाते हैं तो यह आपके पाचन को बेहतर बनाने, कब्ज की समस्या कम करने और शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करने में मदद कर सकता है.

30 दिन तक अंजीर खाने से शरीर में क्या बदलाव आते हैं?

यह सबसे आम सवाल है. असल में अगर आप 30 द‍िन तक रोजाना भीगे अंजीर खाते हैं, तो यह पाचन में सुधार, मल त्याग की नियमितता, हृदय स्वास्थ्य और एंटीऑक्सीडेंट सपोर्ट से जुड़े लाभ दे सकते हैं.

अंजीर में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?

अंजीर पोषण का भंडार है. इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य आवश्यक खनिजों का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसमें पॉलीफेनॉल जैसे यौगिक भी पाए जाते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट गुणों से जुड़े हैं.

रोज कितने अंजीर खाने चाहिए?

डॉक्‍टर राम अवतार बताते हैं कि आमतौर पर 3 से 6 सूखे अंजीर रातभर भिगोकर खाए जा सकते हैं. हालांकि सही मात्रा व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य स्थिति और आहार संबंधी जरूरतों पर निर्भर करती है.

किन लोगों को अंजीर खाने से बचना चाहिए?

कुछ दवाएं लेने वाले लोगों या IBS (Irritable Bowel Syndrome) जैसी पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को नियमित रूप से भीगे अंजीर खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anjeer Ke Fayde, Khali Pet Anjeer Kaise Khani Chaiye, Bheegi Anjeer Ke Fayde, Anjeer Ka Pani Kaise Banaye, Anjeer And Figs Benefits
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com