विज्ञापन

राजस्थान पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी की नई तारीखें घोषित

राजस्थान में पंचायत चुनाव के लिए पहले आरक्षण लॉटरी 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर नई तारीख निर्धारित की है. पंचायती राज विभाग ने आदेश में कहा कि सरकार ने चुनाव प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 तक पूरी कराने का संकल्प लिया है.

राजस्थान पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी की नई तारीखें घोषित
राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण लॉटरी की नई तारीखें घोषित
  • पहले आरक्षण लॉटरी 17-18 अगस्त प्रस्तावित थी.
  • 13 अगस्त को नगरीय निकाय की आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पूरी हुई.
  • सरकार ने चुनाव प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 तक पूरी कराने का संकल्प लिया है.

राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियों के बीच आरक्षण लॉटरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने जिला स्तर और उपखंड स्तर पर होने वाली आरक्षण लॉटरी की तारीख तय कर दी है. विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण लॉटरी 17 सितंबर 2026 को, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के लिए आरक्षण लॉटरी 18 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी.

आरक्षण लॉटरी की नई तारीख

विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों और उपखंड अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इससे पहले पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर नई तारीख निर्धारित की गई है. 

विभागीय आदेश में कहा गया है कि हाईकोर्ट के 20 जुलाई 2026 के आदेश के क्रम में राज्य सरकार ने नगरीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया 15 नवंबर 2026 तक पूरी कराने का संकल्प लिया है.

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार चुनाव प्रक्रिया समय पर पूरी कराने के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.

दूसरे चरण में पंचायत चुनाव 

हाईकोर्ट में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए प्रतिवेदन में नगरीय निकायों के चुनाव प्रथम चरण में और इसके बाद पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव द्वितीय चरण में कराए जाने की जानकारी दी गई है. इसी क्रम में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

नगरीय निकाय के अध्यक्ष, जिला प्रमुख की आरक्षण लॉटरी पूरी 

राज्य में नगरीय निकायों के अध्यक्ष पदों और जिला परिषद के जिला प्रमुख पदों के लिए आरक्षण निर्धारण एवं लॉटरी की प्रक्रिया 13 अगस्त 2026 को पूरी हो चुकी है. अब पंचायत राज संस्थाओं के जिला और उपखंड स्तर के पदों के लिए आरक्षण लॉटरी की नई तारीख घोषित की गई है. विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पंचायत राज संस्थाओं की चुनाव प्रक्रिया भी तय समयसीमा के भीतर पूरी कराई जा सके.

यह भी पढे़ं-

कोटा, बीकानेर, अजमेर में महिला प्रमुख, बाकी जगहों पर किसको मौका? जिला परिषद में आरक्षण की तस्वीर साफ

309 निकाय प्रमुखों में 50 एससी, 11 एसटी और 60 ओबीसी वर्ग के होंगे - देखें 7 संभागों में आरक्षण की पूरी लिस्ट

राजस्थान में बड़े नेताओं के गृह क्षेत्र की निकाय पर किस वर्ग को मौका? भजनलाल, गहलोत, डोटासरा के यहां कौन सी सीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Sarpanch Chunav, Rajasthan Sarpanch Chunav 2026, Rajasthan Sarpanch Election, Sarpanch Election, Sarpanch Election In Rajasthan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com