Wrinkles Home Remedies: बढ़ती उम्र के लक्षण सबसे पहले स्किन पर ही दिखाई देने लग जाते हैं. फिर वो चाहे चेहरे पर पड़ने वाली झुर्रियां हो, स्किन का ढीला होना, डार्क स्पॉट्स, फाइन लाइन्स या फिर डॉर्क सर्कल. बढ़ती उम्र के साथ यह लक्षण स्किन पर दिखाई देने लग जात हैं. स्किन सिकुड़ने लग जाती है और स्किन ढ़ीली होने लगती है. अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया तो आप समय से पहले बूढ़े दिखने लग जाते हैं. इसलिए इन चीजों से बचने के लिए आप नेचुरल चीजों की मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप नारियल का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. नारियल तेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. यह स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है. तो आइए जानते हैं स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करना है.
स्किन के लिए नारियल तेल के फायदे ( Coconut Oil Benefits For Skin)
- स्किन पर कई बार अनइवेन टोन हो जाती है. ऐसे में आप नारियल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप चेहरे पर इस तेल से मसाज कर सकते हैं.
- नारियल तेल स्किन की ड्राइनेस को दूर करने में भी मदद करता है.
- स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है.
- इसके साथ ही नारियल तेल का इस्तेमाल कोलेजन लेवल को भी बनाए रखने में मदद करता है.
ये भी पढ़ें: एक महीने में लटकते पेट और चर्बी को कम कर देगा जीरा वॉटर, बेली फैट हो जाएगा गायब, बस इन रूल्स के साथ करें ड्रिंक
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
झुर्रियां दूर करने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल कैसे करें? ( Coconut Oil For Wrinkles)
- इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने फेस को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसके बाद टॉवेल से धीरे-धीरे इसको पोछ लें.
- अब फेस पर नारियल तेल लगाएं.
- गर्दन से फेस तक मसाज करें, ऊपर की तरफ चेहरे से होते हुए माथे की तरफ मसाज करें.
- 5-10 मिनट के लिए इसी तरह से मसाज करें और तेल को फेस पर लगा रहने दें. कुछ घंटों बाद चेहरे को पोछकर साफ कर दें.
- बेहतर रिजल्ट के लिए आप रात को सोने से पहले इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं