Daalein Aur Faliyan Khane Ke Fayde Diabetes, Blood Pressure Aur Heart Ke Liye: खराब जीवनशैली (Lifestyle) और खान-पान की वजह से युवा भी मधुमेह (Diabetes), थायराइड (Thyroid) और दिल(Heart) से जुड़े रोगों से ग्रस्त हो रहे हैं. तनाव और काम के प्रेशर के चलते दिल और दिमाग दोनों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है. हर साल दिल की बीमारियों (Heart Diseases) से पीड़ित मरीजों की मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं. भारत सरकार लगातार बीमारी से लड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाती रहती है, लेकिन आयुर्वेद (Ayurveda) का मानना है कि सारी बीमारियों (Diseases) का इलाज आपकी किचन में है.
आयुर्वेद के अनुसार दिल की बीमारी का असली कारण
आयुर्वेद में दिल से जुड़ी बीमारियों के लिए तनाव और शरीर में बढ़ते आम (विषाक्त तत्व) को माना है. खान-पान में लापरवाही, पैक्ड फूड (Packed Food), अधिक मीठा खाना, तनाव लेना और नींद की कमी दिल के रोगों (Heart Disease) को न्योता देती है, लेकिन घर में मौजूद कुछ आसान चीजों से ही आप दिल से जुड़े रोगों से बच सकते हैं, जिसमें दालों (Pulses) और फलियों (Sprouts) के सेवन को सबसे लाभकारी माना गया है. दालें और फलियां भारतीय थाली का महत्वपूर्ण भोजन है, जिसे रोजाना खाना चाहिए क्योंकि दालें कोरोनरी आर्टरी डिजीज (Coronary Arteries Disease) के खतरे को कम करती हैं.

दालें और फलियां कैसे कम करती हैं कोलेस्ट्रॉल?
इसके अलावा दालें और फलियों में अधिक मात्रा में घुलनशील फाइबर (Soluble Fiber) होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. मानव शरीर में पहले से ही कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है और जब आहार की सहायता से कोलेस्ट्रॉल शरीर के भीतर जाता है तो तय सीमा से अधिक होने पर रक्त वाहिकाओं पर दबाव पड़ता है. यही मुख्य कारण हैं कि ह्दय दबाव पड़ने पर रक्त को पंप नहीं कर पाता है और घबराहट, सांस लेने में दिक्कत और हार्टबीट पर नकारात्मक असर पड़ता है.
Yeh Bhi Padhein: तनाव, घबराहट और दिल की बिमारियों को दूर रखने के लिए रोज़ करें हृदय मुद्रा, जानें करने का सही तरीका और फायदे
मधुमेह, बीपी और दिल के मरीजों के लिए कौन सी दालें फायदेमंद?
दालें और फलियां में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जो मधुमेह को नियंत्रित करता है और बीपी को भी कंट्रोल करता है. अब सवाल है कि कौन सी दाल और फलियों का सेवन करना लाभकारी रहेगा. वैसे तो हर दाल के अपने गुण होते हैं, लेकिन हृदय रोग से पीड़ित और बचाव के लिए लोबिया, मसूर, राजमा, मूंग, चने और मोठ की दाल लाभकारी रहती हैं. जीवनशैली में बदलाव करते हुए आहार में सलाद, सूप, दाल, रेशेदार सब्जियां और ब्राउन राइस को जरूर शामिल करें. ब्राउन राइस में कैंसर विरोधी गुण और मौजूद एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर को कई लाभ देते हैं.
Watch Video: World Heart Day: दिल की बीमारियां कैसे होंगी दूर, बता रहे जाने-माने पद्मभूषण डॉक्टर TS Kler
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं