विज्ञापन

रोज कितने अंडे खाना सही है? महिलाएं इतने से ज्यादा अंडे बिल्कुल न खाएं, हार्ट डिजीज और डायबिटीज वाले भी जान लें

How Much Egg In One Day: एक दिन में कितने अंडे खा सकते हैं? कुछ लोग अंडे को हाई कोलेस्ट्रॉल कहकर उससे दूरी बनाते हैं, तो कुछ इसे सुपरफूड मानते हैं. ऐसे में सही जानकारी होना जरूरी है.

रोज कितने अंडे खाना सही है? महिलाएं इतने से ज्यादा अंडे बिल्कुल न खाएं, हार्ट डिजीज और डायबिटीज वाले भी जान लें
अंडे का रेगुलर सेवन हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.

How Many Eggs Per Day: अंडा हमारी रसोई का एक साधारण लेकिन बेहद पौष्टिक हिस्सा है. सुबह के नाश्ते में उबला अंडा, ऑमलेट या भुर्जी हर रूप में यह स्वाद और सेहत दोनों देता है. लेकिन अक्सर एक सवाल उठता है एक दिन में कितने अंडे खाना सही है? खासकर महिलाओं के लिए, जो बढ़ती उम्र के साथ ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों का कमजोर होना) के खतरे से जूझ सकती हैं. आज के समय में जहां लाइफस्टाइल बदल रही है, वहीं खान-पान को लेकर भी कई तरह की धारणाएं बन गई हैं. कुछ लोग अंडे को हाई कोलेस्ट्रॉल कहकर उससे दूरी बनाते हैं, तो कुछ इसे सुपरफूड मानते हैं. ऐसे में सही जानकारी होना जरूरी है.

महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है अंडा? | Why Are Eggs Important for Women?

महिलाओं में 40 की उम्र के बाद बोन डेंसिटी (Bone Density) कम होने लगती है. मेनोपॉज के बाद यह प्रक्रिया और तेज हो जाती है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है.

  • अंडा प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन B12 और अच्छे फैट का बेहतरीन स्रोत है.
  • प्रोटीन हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है.
  • विटामिन डी कैल्शियम के एब्जॉर्प्शन को बढ़ाता है.
  • B12 नसों और खून की सेहत के लिए जरूरी है.

इसी वजह से एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अंडे का रेगुलर सेवन महिलाओं की हड्डियों की सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है.

Add image caption here

Add image caption here
Photo Credit: Pexels

दिल की सेहत और अंडा, क्या कहता है विज्ञान?

अक्सर यह माना जाता है कि अंडा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है. अंडा गुड कोलेस्ट्रॉल यानी HDL को बढ़ाने में मदद कर सकता है. HDL शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में सहायक होता है.

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशनके अनुसार अगर किसी व्यक्ति को हार्ट डिजीज नहीं है, तो हफ्ते में 7 अंडे खाना सुरक्षित माना जाता है. वहीं अगर किसी को डायबिटीज या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, तो हफ्ते में 4-5 अंडे तक सीमित रखना बेहतर है. यानी हेल्दी महिलाएं रोज 1 से 2 अंडे आराम से खा सकती हैं, बशर्ते उनकी डाइट संतुलित हो.

सिर्फ अंडा ही काफी नहीं...

अंडा सेहतमंद जरूर है, लेकिन अकेले यह चमत्कार नहीं कर सकता. इसके साथ रेगुलर एक्सरसाइज, बैलेंस डाइट, हरी सब्जियां और फल, पर्याप्त धूप (विटामिन D के लिए इन सबके साथ अंडे का सेवन करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं.

कितना खाना है सही?

  • हेल्दी महिलाएं: रोज 1-2 अंडे
  • दिल के मरीज नहीं: हफ्ते में 7 अंडे तक
  • डायबिटीज/हाई कोलेस्ट्रॉल वाले: हफ्ते में 4-5 अंडे

ध्यान रखें कि अंडा उबला हुआ या कम तेल में बना हुआ ज्यादा बेहतर विकल्प है. अंडा एक सस्ता और पौष्टिक सुपरफूड है. सही मात्रा में इसका सेवन महिलाओं की हड्डियों को मजबूत रखने, गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने और ओवरऑल हेल्थ सुधारने में मदद कर सकता है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com