RSA vs NZ 1st Semi-Final: हालिया सालों में कई टी20 विश्व कप का आयोजन हुआ, आने वाले समय में और भी आयोजन होंगे, लेकिन जो कारनामा न्यूजीलैंड के ओपनर एलन फिन ने बुधवार को इडेन गार्डन में न्यूजीलैंड (South Africa vs New Zealand) के खिलाफ सेमीफाइनल में किया, वह पिछले 19 साल में पहले कोई बल्लेबाज नहीं कर सका. और आने वाले सालों में भी बहुतों के लिए करना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होगा. दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए फिन एलन ने सिर्फ 33 गेंदों पर 10 चौकों और 8 छक्कों से ऐसी बमबारी की कि दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 12.5 ओवरों में ही जमींदोज हो गया. और जब फिन एलन के बल्ले से वर्ल्ड रिकॉर्ड निकला, तो इससे और भी कई मेगा रिकॉर्डों का जन्म अपने आप हो गया.
पहले बल्लेबाज बने फिन एलन
इस तूफानी नाबाद शतकीय पारी से फिन एलन 2007 में शुरू हुए टी20 वर्ल्ड कप के आगाज से लेकर अभी तक करीब 19 साल साल के इतिहास में सबस तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाबज बन गए. इससे पहले यह कारनामा विंडीज के मिस्टर सुनामी क्रिस गेल के नाम पर था. गेल ने 2016 के संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ 47 गेंदों में शतक जड़ा था, लेकिन एलन फिन ने 14 गेंदों के बहुत ही भारी अंतर से गेल को पछाड़ दिया. और जब फिन ने इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ा, तो कई बातें खुद-ब-खुद झोली में आ गिरीं
तूफानी रिकॉर्ड आया, रिकॉर्ड बरसे!
किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि एलन फिन कुछ इस अंदाज में दक्षिण अफ्रीका का बैंड बजाएंगे. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे तेज शतक आया, तो और रिकॉर्ड अपने आप ही उनकी झोली में आ गिरे:
-यह शतक किसी भी पूर्ण कालिक टेस्ट दर्जा प्राप्त देश के खिलाफ सबसे तेज शतक है
-संपूर्ण टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिहाज से यह तीसरा सबसे तेज शतक रहा
- जिंबाब्वे के सिकंदर रजा के साथ यह अंतरराष्ट्रीय टी20 में तीसरा सबसे तेज संयुक्त शतक है
गेंदों के लिहाज से टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक
गेंद बल्लेबाज (देश) साल 2024
27 साहिल चौहान (इस्टोनिया) 2024
28 मोहम्मद फहाद (तुर्की) 2025
33 फिन एलन (न्यूजीलैंड) 2026
33 जान निकोल लॉफ्टी (नामीबिया) 2024
33 सिकंदर रजा (जिंबाब्वे) 2024
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं