विज्ञापन

सुबह सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट अगर आप लौकी का जूस पीते हैं, तो इससे शरीर में कई तरह के बदलाव दिख सकते हैं. यहां जानते हैं लौकी का जूस खाली पेट पीने से क्या होता है?

सुबह सुबह खाली पेट लौकी का जूस पीने से क्या होता है?
Lauki Juice: लौकी का जूस पीने से क्या होता है?

आजकल फिटनेस और वेट लॉस की बात हो, तो लौकी से बनी चीजें जैसे-सब्जी, पराठा और जूस की याद आ जाती है. इन चीजों में सुबह खाली पेट खाने की बात हो, तो सबसे पहले लौकी का जूस आता है. वहीं, हम में से कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो दिन की शुरुआत खाली पेट एक गिलास लौकी के जूस से करते हैं. आयुर्वेद में भी लौकी को ठंडी तासीर वाली सब्जी माना गया है. वहीं, न्यूट्रीनिश्ट इसे कम कैलोरी और अधिक पानी वाली सब्जियों में गिनते हैं. नोएडा स्थित डाइट मंत्रा की डायटीशियन कामिनी सिंहा का कहना है कि लौकी में पानी की मात्रा बहुत अधिक होती है और इसमें फाइबर, पोटैशियम तथा विटामिन C जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के फायदे दे सकता है. 

खाली पेट लौकी का जूस पीने से क्या होता है?

शरीर रहता है हाइड्रेट:  डायटीशियन का कहना है कि लौकी में लगभग 92 से 96 प्रतिशत तक पानी होता है. सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और दिनभर तरोताजा महसूस हो सकता है.

पाचन रहता है बेहतर: लौकी के जूस में मौजूद फाइबर और पानी पाचन को सपोर्ट करते हैं. खाली पेट इसका सेवन कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है.

वजन हो सकता है कम: कम कैलोरी और अधिक फाइबर होने के कारण लौकी का जूस पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करा सकता है. इससे बार-बार भूख लगने की समस्या कम हो सकती है और वजन कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है.

हार्ट हेल्थ रहे बेहतर: डायटीशियन बताती हैं कि लौकी में मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. साथ ही ये हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में भी सहायक माना जाता है.

शरीर को देता है कूलिंग इफेक्ट: गर्मियों में लौकी का जूस शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला नैचुरल ड्रिंक माना जाता है. ये शरीर की गर्मी कम करने और पानी की कमी से बचाने में मदद कर सकता है.

क्या हर किसी को पीना चाहिए लौकी का जूस?

लौकी का जूस कई फायदे दे सकता है, लेकिन इसका सेवन सावधानी से करना जरूरी है. कड़वी लौकी का जूस कभी नहीं पीना चाहिए. डाटीशियन बताती हैं कि कड़वी लौकी में कुछ हानिकारक तत्व हो सकते हैं जो पेट दर्द, उल्टी या अन्य गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं. इसलिए जूस बनाने से पहले लौकी का स्वाद जरूर चख लें.

ये भी पढ़ें - लौकी ना खाने वाले भी रोज किलो-किलो खरीदेंगे, बस एक बार बनाएं लौकी का हेल्‍दी नाश्‍ता- लच्छा पराठा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lauki Juice, Lauki Juice Benefits, Lauki Juice Benefits For Heart, Lauki Juice Benefits In Rainy Season, Lauki Juice Detox Drink
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com