How To Drink Fennel Water For Weight Loss: आज के समय में खराब रूटीन, गलत खानपान और व्यायाम की कमी के कारण पेट की चर्बी (Belly Fat) बढ़ना एक सामान्य समस्या बन गई है. आजकल जिसे देखों वह अपनी तोंद बढ़ने से परेशान है और बहुत से लोग जिम जाकर इसे कम करने की कोशिश भी कर रहे हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि बॉडी फैट और एक्स्ट्रा चर्बी को आप व्यायाम के साथ-साथ कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से भी घटा सकते हैं. बढ़ा हुआ बैली फैट न केवल आपकी पर्सनालिटी पर असर डालता है, बल्कि यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है. अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और इसे कम करने का प्राकृतिक तरीका खोज रहे हैं, तो सौंफ का पानी आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. यहां जानिए इसे कैसे अपने डेली रूटीन में शामिल करना है.
सौंफ का पानी पीने के फायदे | Benefits of Drinking Fennel Water
सौंफ (Fennel) एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसका उपयोग प्राचीन समय से ही पाचन तंत्र को बेहतर बनाने और वजन घटाने के लिए किया जाता रहा है. सौंफ के पानी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो मेटाबॉलिज्म को तेज करने, पाचन सुधारने और शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देना: सौंफ का पानी आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे कैलोरी जल्दी बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है.
पाचन सुधारना: सौंफ में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखते हैं और ब्लोटिंग को कम करते हैं.
डिटॉक्सिफिकेशन: यह शरीर को डिटॉक्स करता है और पेट की चर्बी को घटाने में मददगार होता है.
भूख कंट्रोल करना: सौंफ का पानी भूख को नियंत्रित करता है, जिससे आप बार-बार खाने से बचते हैं.
यह भी पढ़ें: सुबह ब्रेकफास्ट करने से पहले कितना होना चाहिए ब्लड शुगर लेवल? अनकंट्रोल डायबिटीज कब माना जाता है? जानिए
सौंफ का पानी बनाने का तरीका | How To Make Fennel Water
सौंफ का पानी बनाना बेहद आसान है. इसे तैयार करने के लिए आपको बस कुछ सामान्य सामग्री की जरूरत होगी.
- 1-2 चम्मच सौंफ
- 1 गिलास पानी
- शहद
बनाने का तरीका:
- एक पैन में एक गिलास पानी लें और उसमें 1-2 चम्मच सौंफ डालें.
- इसे धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक उबालें.
- पानी को छानकर एक कप में डालें.
- स्वाद के लिए इसमें शहद मिला सकते हैं.
सेवन करने का सही समय
सुबह खाली पेट: सुबह खाली पेट सौंफ का पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और दिनभर फैट बर्न करने में मदद मिलती है.
रात को सोने से पहले: इसे रात को सोने से पहले पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और सोते समय कैलोरी बर्न होती है.
खाने के बाद: खाने के बाद सौंफ का पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और गैस की समस्या से राहत मिल सकती है.
अगर आप सौंफ के पानी का नियमित रूप से सेवन करते हैं और साथ में हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करते हैं, तो आपको जल्द ही इसका गजब का असर देखने को मिलेगा. आपकी पेट की चर्बी कम होगी, शरीर हल्का महसूस होगा और त्वचा भी ग्लो करेगी.
यह भी पढ़ें: चेहरे पर ग्लो लाने के लिए नारियल तेल में क्या मिलाकर लगाएं? यहां जानिए दमकती त्वचा का सीक्रेट
इन बातों का रखें खास ख्याल:
- बहुत ज्यादा मात्रा में सौंफ का सेवन न करें, क्योंकि इससे साइड इफेक्ट हो सकते हैं.
- सौंफ के पानी के साथ हेल्दी डाइट और नियमित व्यायाम भी जरूरी है.
- अगर आप किसी दवा का सेवन कर रहे हैं या किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो सौंफ का पानी पीने से पहले डॉक्टर की सलाह लें.
Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं