सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का पर्व बेहद खास होता है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं, यानी सुबह सूर्योदय से लेकर रात में चांद निकलने तक न कुछ खाती हैं और न ही पानी पीती हैं. फिर शाम में चांद को अर्ध्य देकर ही व्रत खोलती हैं. इस दिन पहनवा, मेकअप और ज्वेलरी का अपना खास महत्व है. इस दिन सोलह श्रृंगार करके महिलाएं सजती संवरती हैं. लेकिन व्यस्त दिनचर्या, अनियमित खान-पान और कम पानी पीने की आदत से स्किन डल हो जाता है. ऐसे में नेचुरल ग्लो पाने के लिए आप अभी से इन ड्रिंक्स का सेवन शुरू कर दें.
करवा चौथ से पहले इन ड्रिंक्स से करें स्किन डिटॉक्स-
1. नींबू और पुदीना पानी-
नींबू विटामिन सी का अच्छा सोर्स है. वहीं पुदीना ताजगी देने का काम करता है. सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस और कुछ पुदीने की पत्तियां मिलाकर पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और स्किन फ्रेश महसूस हो सकती है.

2. आंवला जूस-
आंवला एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होता है. इसका नियमित और सीमित मात्रा में सेवन स्किन कोग्लोइंग बनाने में मदद कर सकता है. इसे आप पानी के साथ मिलाकर पी सकते हैं.
3. खीरा और पुदीना ड्रिंक-
खीरे में पानी की मात्रा काफी अधिक होती है. खीरे के टुकड़ों, पुदीने की पत्तियों और पानी को मिलाकर तैयार किया गया ड्रिंक शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है.
4. चुकंदर और गाजर का जूस-
चुकंदर और गाजर दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर हैं. करवा चौथ पर स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए आप इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं.
सिर्फ ड्रिंक ही नहीं, इन बातों का भी रखें ध्यान-
- दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
- तली-भुनी और प्रोसेस्ड चीजों का सेवन कम करें
- भरपूर नींद लें
- मौसमी फल और हरी सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करें
ये भी पढ़ें- किचन के चिपचिपे डिब्बे कैसे साफ करें? इस ट्रिक से मिनटों में चमकाएं गंदे काले Container
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं