विज्ञापन

खुलकर आएगा पेशाब, दूर होगी गैस और एसिडिटी की समस्या? जानें आचार्य बालकृष्ण का आसान नुस्खा

धनिया और मिश्री से बना यह आसान आयुर्वेदिक नुस्खा गैस, एसिडिटी और पेशाब की समस्या में राहत दे सकता है. जानें इसका सही इस्तेमाल.

खुलकर आएगा पेशाब, दूर होगी गैस और एसिडिटी की समस्या? जानें आचार्य बालकृष्ण का आसान नुस्खा
गैस, एसिडिटी और पेशाब से जुड़ी समस्या को दूर करेगा ये नुस्खा. ( Image-AI)

Home Remedies: आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल और खानपान ऐसा हो गया है जिसकी वजह से अमूमन लोगों को गैस, एसिडिटी और पेशाब ठीक से न आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस तरह की परेशानियों पर लोग दवाइयों की मदद लेते हैं, लेकिन हर से ज्यादा दवाईयों का सेवन आपको फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में आयुर्वेद में कई ऐसे आसान घरेलू नुस्खे बताए गए हैं, जिनसें इन समस्याओं को दूर करने में राहत मिल सकती है. ऐसा ही एक नुस्खा आचार्य बालकृष्ण ने बताया है, जिसमें सूखा धनिया और मिश्री का इस्तेमाल होता है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या है ये नुस्खा?

आचार्य ने बताया कि इसके लिए आप बस सूखा धनिया लें और उसे अच्छे से पीस लें. मान लीजिए आपने 25 ग्राम धनिया लिया, तो उसमें करीब 100 ग्राम मिश्री मिलाएं. इस मिश्रण को कांच के बर्तन में स्टोर करके रख लें.

अब दिन में 2 से 3 बार इस चूर्ण को एक-एक चम्मच पानी के साथ सेवन करें. ये नुस्खा बहुत ही आसान है और इसे आप घर में बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: पेट दर्द को समझा गैस... लेकिन, निकला किडनी स्टोन, एक गलती ने बदल दी मेरी पूरी लाइफस्टाइल

कैसे काम करता है ये नुस्खा?

इसको बनाने के लिए धनिया का इस्तेमाल किया जाता है और इसकी तासरी ठंडी होती है. इसका सेवन पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करता है. वहीं मिश्री भी ठंडी तासीर की होती है. इन दोनों को एक साथ मिलाकर खाने से गैस और एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है.

इसके साथ ही इसका सेवन पेशाब खुलकर ना आने की समस्या को भी दूर करने में मदद कर सकता है. 

क्या सच में दवा की जरूरत नहीं?

बता दें कि इन समस्याओं नें आर्येुर्वेदिक नुस्खे आपके काम आ सकते हैं. लेकिन एक बात समझना बेहद जरूरी है कि हर किसी की बॉडी अलग-अलग होती है. इसलिए समस्या ज्यादा बढ़ने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ध्यान रखने वाली बातें

  • सीमित मात्रा में ही करें सेवन.
  • डायबिटीज के मरीज हैं तो मिश्री का सेवन करने से पहले डॉक्टर से पूछें.
  • अगर कोई पुरानी बीमारी है, तो बिना सलाह के ज्यादा इस्तेमाल न करें.

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com