अपनी सेहत और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दलिया तो आप खाते ही हो. बाजार वाले दलिया के पैकेट पर भरोसा करना छोड़ दीजिए. घर पर गेहूं से ताजा और फ्रेश दलिया बनाइए. यह आसान नुस्खा आपकी सेहत और शरीर को स्वस्थ रखेगा. दलिया को काफी सेहतमंद माना जाता है. दलिया थकान, कमजोरी और शरीर की बीमारियों को दूर करता हैं. दलिया में भरपूर पोषण तत्व पाएं जाते हैं, जिनकी वजह से शारीर स्वस्थ और सेहतमंद रहता हैं. लेकिन आप बाजार के वही पुराने और मिलावटी दलिया खाते हैं, तो इससे आपकी सेहत को फायदा तो नहीं मिलेगा बल्कि उसकी जगह नुकसान हो पहुंच जाएगा. तो ऐसे में घर पर साबुत गेहूं से ताजा और फ्रेश दलिया बनाना आपको बता रहे हैं, जिसे आप मिनटों में बना सकते हैं. साबुत गेहूं से बना दलिया फाइबर से भरपूर और शरीर को एनर्जी के साथ प्रोटीन, खून, हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है. आज से बाजार वाला दलिया लेना बंद कर दें और घर पर 10 मिनट में तैयार करें, दानेदार दलिया. जो साफ सुथरा तो होगा ही साथ ही स्वाद में होगा भरपूर.
दलिया बनाने के लिए चाहिए यह चीजें
500 ग्राम साबुत गेहूं
मिक्सी ग्राइंडर (गेहूं को दरदरा पीसने के लिए)
छलनी (दलिया को छानने के लिए)
एक कंटेनर दलिया को स्टोर करने के लिए
दलिया बनाने का आसान तरीका
गेहूं को अच्छी तरह साफ और बारीकी से बीन लें. उसमें कंकड़ या धूल नहीं रहनी चाहिए. अगर धूल हो तो किसी सूखे कपड़े से अच्छी तरह साफ कर लें.
साफ गेहूं को मिक्सी ग्राइंडर के जार में थोड़ा-थोड़ा करके डाल लें और दलिया बनाने के लिए गेहूं को दरदरा पीस लें. गेहूं पिसते समय ध्यान रखें ज्यादा ना पिसे वरना दलिया सही नहीं बनेगा.
अब दरदरे पिसे हुए गेहूं को एक छलनी में छान लें. इससे बारीक गेहूं का आटा और दलिया अलग-अलग हो जाएगा और ताजा दानेदार दलिया आपको मिल जाएगा.
घर का तैयार ताजा और फ्रेश दलिया आपको सेहत में और स्वाद में बढ़िया लगेगा. दलिये को एक कंटेनर में स्टोर करके रख लें.
प्रस्तुति: जतिन
ये भी पढ़ें- ऊनी कपड़ों से रोएं कैसे हटाएं? कपड़ों से लिंट बॉल्स हटाने का आसान तरीका, पुराना स्वेटर भी दिखेगा नया
ये भी पढ़ें- राख से खाद कैसे बनाएं? पौधों के लिए पोटेशियम और कैल्शियम से भरपूर खाद बनाने का आसान तरीका
ये भी पढ़ें- DIY Lip Balm: केमिकल वाला छोड़िए, घर पर बनाएं नारियल तेल का होममेड लिप बाम, फटेंगे नहीं होंठ, मुलायम होगी त्वचा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं