विज्ञापन

क्यों बनती है बार-बार गैस? खराब पेट नहीं ये हो सकती है वजह...

Pet Mein Gas Banne Ke Karan: बार-बार गैस, पेट फूलना या भारीपन जैसी समस्याओं को पेट की समस्या से जोड़ दिया जाता है, लेकिन क्या यह सच है, यहां जानिए.

क्यों बनती है बार-बार गैस? खराब पेट नहीं ये हो सकती है वजह...
पेट की गैस को जड़ से खत्म करने के उपाय

Pet Mein Gas Banne Ke Karan: आज के समय में पेट से जुड़ी परेशानी को आम माना जाता है, लेकिन बार-बार पेट से जुड़ी परेशानियां साधारण समस्या हों, यह जरूरी नहीं. अगर खाना खाने के बाद बार-बार गैस, पेट फूलना या भारीपन महसूस होता है तो इसे नजरअंदाज करना पूरी सेहत पर भारी पड़ सकता है. आमतौर पर इन समस्याओं को पेट की समस्या से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन यह पेट और लिवर दोनों से जुड़ी हो सकती है और ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

बार-बार गैस बनने से कौन सी बीमारी होती है?

अगर लिवर सही तरह से काम न करे तो भोजन ठीक से पच नहीं पाता और गैस, अपच और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं बार-बार होने लगती हैं. इसलिए सिर्फ गैस की दवा लेने के बजाय लिवर और पाचन दोनों का ध्यान रखना जरूरी है. पहले जानते हैं कि पाचन और लिवर कैसे एक-दूसरे से जुड़े हैं.

क्या लिवर कमजोर होने से गैस बनती है?

बहुत कम लोग जानते हैं कि लिवर की सहायता से ही पाचन क्रिया सही तरीके से हो पाती है. लिवर खाना पचाने के लिए रोजाना एक तय मात्रा में पित्त बनाता है, जो वसा को तोड़ने और खाने को पचाने में मदद करता है. ऐसे में अगर लिवर कम या अत्याधिक पित्त बनाता है तो इसका सीधा असर पाचन पर पड़ता है. अगर लिवर की कार्यक्षमता पर असर पड़ता है तो पेट से जुड़े रोग परेशान करने लगते हैं, जैसे बार-बार गैस बनना, ब्लोटिंग होना, हल्का पेट दर्द होना, खाना कम पचना और पेट में भारीपन जैसी समस्याएं। पेट के साथ-साथ लिवर को भी स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है.

Latest and Breaking News on NDTV

किन कारणों से हो सकता है लिवर कमजोर?

देर रात खाना, जंक फूड का सेवन और अत्यधिक तला-भुना खाना जैसी आदतें लिवर को कमजोर करती हैं और पाचन भी प्रभावित होता है.  ऐसे में लिवर का ध्यान रखना जरूरी है और लिवर को डिटॉक्स जरूर करें. 

लिवर की गंदगी कैसे निकाले?

आयुर्वेद में लिवर को डिटॉक्स करने के कई तरीके बताए गए हैं. इसके लिए सुबह खाली पेट गिलोय का रस पिएं. यह रस रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और लिवर की कार्यप्रणाली को भी दुरुस्त करता है. इसके साथ ही आहार में ढेर सारा फाइबर लें. लिवर के लिए फाइबर बहुत फायदेमंद होता है. लिवर को स्वस्थ रखने के लिए चीनी का इस्तेमाल कम करें. रिफाइंड चीनी लिवर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाती है.

इसे भी पढ़ें: अब फ्लाइट में मिलेगा घर जैसा आराम, United Airlines की सोफा बनने वाली सीट ने उड़ान का खेल बदल दिया, जानिए पूरा सिस्टम

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pet Me Gas Kyu Banta Hai, Pet Me Gas Ka Ilaj, Pet Me Gas Bane To Kya Kare, Pet Me Gas Ke Lakshan, Pet Mein Gas Banti Hai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com