विज्ञापन

आस्था से इलाज तक, मलेरिया के खिलाफ जंग में अब पुजारी बनेंगे आरोग्य दूत, प्रशासन देगा स्टाइपेंड!

Malaria Awareness Initiative: अब पुजारी न केवल धार्मिक मार्गदर्शन देंगे, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैलाएंगे. जब कोई व्यक्ति उनके पास इलाज के लिए आएगा, तो वे उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह देंगे.

आस्था से इलाज तक, मलेरिया के खिलाफ जंग में अब पुजारी बनेंगे आरोग्य दूत, प्रशासन देगा स्टाइपेंड!
महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में लोग आज भी बीमारी होने पर डॉक्टर के पास जाने के बजाय पुजारियों के पास जाते हैं. (AI Image)

Malaria Prevention Strategies: भारत के कई दूरदराज इलाकों में आज भी इलाज के लिए डॉक्टर से ज्यादा भरोसा पारंपरिक मान्यताओं और स्थानीय पुजारियों पर किया जाता है. खासकर आदिवासी क्षेत्रों में यह विश्वास इतना गहरा है कि लोग गंभीर बीमारियों में भी अस्पताल जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लेते हैं. इसका नतीजा कई बार जानलेवा साबित होता है, खासकर मलेरिया जैसी बीमारी में, जो समय पर इलाज न मिलने पर घातक हो सकती है. इसी चुनौती से निपटने के लिए महाराष्ट्र के गढ़चिरोली जिले में एक अनोखी पहल शुरू की गई है, जहां अब पुजारी ही लोगों को सही इलाज की राह दिखाएंगे और मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में स्वास्थ्य विभाग के सहयोगी बनेंगे.

महाराष्ट्र का गढ़चिरोली जिला अपनी भौगोलिक दुर्गमता और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए जाना जाता है. लेकिन, इस खूबसूरती के पीछे एक बड़ी समस्या भी छिपी है, स्वास्थ्य सेवाओं तक सीमित पहुंच और अंधविश्वास. यहां के लगभग 40 प्रतिशत आदिवासी लोग आज भी बीमारी होने पर डॉक्टर के पास जाने के बजाय स्थानीय पुजारियों के पास जाते हैं.

इसी वजह से मलेरिया के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई और कई लोगों की जान समय पर इलाज न मिलने के कारण चली गई. स्वास्थ्य विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती यही थी कि लोगों की सोच कैसे बदली जाए.

ये भी पढ़ें: सस्ती सी ककड़ी के कमाल: ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल, स्किन भी करेगी नेचुरल ग्लो

अब आस्था बनेगी इलाज का रास्ता

जिला प्रशासन ने इस समस्या का समाधान बेहद समझदारी से निकाला. उन्होंने यह समझा कि जब लोगों का भरोसा पुजारियों पर है, तो क्यों न इन्हें ही स्वास्थ्य अभियान का हिस्सा बनाया जाए. इसी सोच के साथ पुजारियों को आरोग्य दूत बनाने का फैसला लिया गया.

अब ये पुजारी न केवल धार्मिक मार्गदर्शन देंगे, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी फैलाएंगे. जब कोई व्यक्ति उनके पास इलाज के लिए आएगा, तो वे उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह देंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

पुजारियों को मिलेगा स्टाइपेंड

इस पहल को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने पुजारियों को मानधन (स्टाइपेंड) देने का भी निर्णय लिया है. इससे वे पूरी जिम्मेदारी के साथ इस अभियान में भाग ले सकेंगे और सक्रिय रूप से लोगों की मदद करेंगे.

बदलती सोच, बचती जानें

जिला स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, पुजारियों के माध्यम से किया गया मन परिवर्तन काफी प्रभावी साबित हो रहा है. लोग अब उनकी बात मानकर अस्पताल जाने लगे हैं, जिससे समय पर इलाज मिल रहा है और मलेरिया से होने वाली मौतों में कमी आने की उम्मीद है.

खास बात यह है कि स्थानीय पुजारियों ने भी इस पहल का खुले दिल से स्वागत किया है. वे अब सिर्फ धार्मिक भूमिका तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि समाज की भलाई और लोगों की जान बचाने में भी योगदान देना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या है लैग्री वर्कआउट और कैसे करता है काम? पिलाटे से कितना है अलग, जानें इस नए फिटनेस ट्रेंड के बारे में सब कुछ

एक नई शुरुआत

यह पहल सिर्फ मलेरिया के खिलाफ लड़ाई नहीं है, बल्कि यह अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता का भी अभियान है. अगर यह मॉडल सफल होता है, तो देश के अन्य आदिवासी और दूरदराज़ क्षेत्रों में भी इसे अपनाया जा सकता है.

आखिरकार, जब आस्था और विज्ञान साथ आते हैं, तब बदलाव की राह खुद बन जाती है और गढ़चिरोली में यही बदलाव अब दिखने लगा है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaria Awareness, Faith-Based Initiative, Disease Prevention, Priest Advocacy, Malaria Prevention Strategies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com