विज्ञापन

सस्ती सी ककड़ी के कमाल: ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल, स्किन भी करेगी नेचुरल ग्लो

Kakri Khane Ke Fayde: अगर गर्मियों में आप भी खुद को हेल्दी और फिट रखना चाहते हैं और बीमारियों से दूर रखने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे गर्मियों में आने वाली इस सब्जी के बारे में, जो आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने के साथ ही कई फायदे भी पहुचाएगी.

सस्ती सी ककड़ी के कमाल: ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल, स्किन भी करेगी नेचुरल ग्लो
Kakri Khane Ke Fayde: गर्मियों में हर रोज खाएं एक ककड़ी, फिर देखें कमाल.

Kakri Khane Ke Fayde: गर्मियों के मौसम में जब गर्मी और लू से परेशानी बढ़ जाती है, तब ककड़ी सबसे अच्छा और सस्ता उपाय साबित होती है. यह न सिर्फ शरीर और मन को ठंडक पहुंचाती है बल्कि कई बीमारियों से बचाव में भी कारगर होती है. ककड़ी को “शीतल फल” भी कहा जाता है क्योंकि इसमें 95 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है. गर्मियों में हेल्थ एक्सपर्ट ककड़ी के सेवन का सुझाव देते हैं, जिससे गर्मी संबंधित समस्याएं दूर रहती हैं और तन के साथ मन को भी कई फायदे मिलते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ककड़ी खाने के फायदे 

ककड़ी शरीर में पानी की कमी दूर करती है. गर्मियों में पसीना ज्यादा आने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है. ककड़ी खाने से शरीर को प्राकृतिक तरीके से पानी मिलता है. यह पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स और खनिजों से भरपूर होती है, जो पूरे दिन एनर्जी बनाए रखती है. गर्मी और लू से बचाव में मददगार है. ककड़ी का सेवन शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है. गर्मी में लू लगने की आशंका कम हो जाती है. इसे सलाद, रायता या जूस के रूप में लिया जा सकता है.

वेट लॉस 

वजन घटाने में भी ककड़ी सहायक है. ककड़ी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. इसमें फाइबर भरपूर होता है, जो भूख को कंट्रोल करता है. जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए ककड़ी रोजाना का आहार बन सकती है. 

पाचन तंत्र 

यही नहीं ककड़ी के सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है. ककड़ी पाचन तंत्र को सुधारती है. इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करता है और गैस व ब्लोटिंग से राहत देता है. नियमित सेवन से पेट स्वस्थ रहता है. 

स्किन के लिए फायदेमंद

यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद है. ककड़ी त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है. इसमें मौजूद पानी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की सूजन कम करते हैं. गर्मियों में चेहरे पर ककड़ी के टुकड़े रखने से ठंडक मिलती है और सनबर्न से बचाव होता है.

ये भी पढ़ें: 129 दिन तक हर हफ्ते इस तेल को लगाने से कैसे 4 इंच लंबे हुए मेरे बाल, कानपुर की रुपेंजल ने शेयर किया सीक्रेट

ककड़ी खाने के अन्य फायदे 

ककड़ी के सेवन के अन्य लाभ की बात करें तो यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मददगार और हड्डियों को मजबूत बनाती है, आंखों की थकान कम करती है और इम्युनिटी बढ़ाती है.

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, ककड़ी का जूस लें, सलाद में टमाटर, प्याज और नींबू के साथ मिलाकर खाएं. इसे दही के साथ रायता बनाकर ले सकते हैं, साथ ही सैंडविच या रोल्स में इस्तेमाल कर सकते हैं.

एक्सपर्ट्स की सलाह है कि गर्मियों में रोजाना कम से कम एक ककड़ी जरूर खाएं. इसे अच्छी तरह धोकर, छीलकर या बिना छीले दोनों तरह से खा सकते हैं. ककड़ी सस्ती, आसानी से उपलब्ध और बिना किसी साइड इफेक्ट वाली होती है. गर्मी के मौसम में इसे अपने आहार में शामिल करके आप तन और मन दोनों को शीतल रख सकते हैं साथ ही कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com