Benefits Of Lagree Workout: आजकल के समय में फिट रहना हर किसी की जरूरत बन गया है, लेकिन व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण लोग लोग लंबे वर्कआउट के लिए समय नहीं निकाल पाते. ऐसे में लोग ऐसी एक्सरसाइज को चुनते हैं जो कम समय में बेहतर रिजल्ट दे सके. अगर आप पिलाटे करते हैं या उससे चैलेंजिंग कुछ करना चाहते हैं तो लैगरी वर्कआउट आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
क्या है लैगरी वर्कआउट? (What Is Lagree Workout)
लैगरी वर्कआउट को पिलाटे का एडवांस रूप माना जाता है. इसमें एक्सरसाइज बहुत स्लो और कंट्रोल्ड तरीके से की जाती है. इसमें शरीर पर अचानक जोर नहीं पड़ता लेकिन मांसपेशियों पर लगातार दबाव बना रहता है. यही वजह है ये अंदर से शरीर को मजबूत बनाता है. इसे खास मशीन पर किया जाता है.

इस वर्कआउट की सबसे बड़ी खासियत ये है की इसे करने में कम समय लगता है. एक सेशन लगभग 40 मिनट का होता है, लेकिन असर पुरे शरीर पर दिखता है. इसमें हाथ पैर पेट और पीठ सभी मसल्स एक साथ काम करती हैं. यही कारण है की ये उन लोगों के लिए अच्छा है जिनके पास समय कम है .
यह भी देखें- ऑफिस जाने वालों के लिए 7 सत्तू ब्रेकफास्ट(Sattu Breakfast), सुबह से मिलेगा एनर्जी बूस्ट और दिनभर नहीं होगी थकान
स्ट्रेंथ और कार्डिओ दोनों को मिलता है फायदा
लैगरी वर्कआउट स्ट्रेंथ और कार्डिओ दोनों का मिक्सचर होता है. इससे न सिर्फ मांसपेशियां मजबूत होती हैं बल्कि शरीर की सहनशक्ति भी बढ़ती है. लगातार नियम से करने पर यह शरीर को टोन करने और फिट रखने में मदद करता है. इस वर्कआउट में हर एक्सरसाइज को धीरे धीरे किया जाता है पोजीशन कुछ समय तक होल्ड करनी पड़ती है. इससे मसल्स ज्यादा देर तक एक्टिव रहती हैं और उन पर गहराई से काम होता है. शुरुआत में ये थोड़ा कठिन लगता है लेकिन धीरे धीरे शरीर इसकी आदत डाल लेता है.
लैगरी शरीर को मजबूत, फिट और एक्टिव रखने में मदद करता है. अगर आप अपने फिटनेस रूटीन में कुछ नया और असरदार जोड़ना चाहते हैं तो एक बार लैगरी वर्कआउट जरूर तैयार करें.
Watch Video: Fatty Liver: लिवर में फैट जमा होने का कारण क्या है? डॉक्टर ने बताया
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं