- Cloves Tea: चाय के शौकीनों को इसका हर जायका पसंद आता है.
- चाय के साथ प्राकृतिक मसालों को मिलाने से इसकी शक्ति और बढ़ जाती है.
- लौंग हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है.
Benefits Of Drinking Clove Tea: चाय के शौकीनों को इसका हर जायका पसंद आता है. चाय के साथ प्राकृतिक मसालों को मिलाने से ये चाय किसी औषधि से कम नहीं होती है. लौंग, अजवाइन, इलायची और दालचीनी ऐसे मसाले हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. आज हम बात कर रहे हैं लौंग की चाय पीने के फायदों के बारे में. अगर आपको अभी तक पता नहीं है कि लौंग की चाय किन स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिला सकती है तो आपको जरूर जान लेना चाहिए. लौंग की चाय नियमित रूप से पीने से ये कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम्स को दूर करती है, साथ ही हमारी इम्यूनिटी सिस्टम को बूस्ट भी करती है. आइए लौंग के चाय के इन्हीं खासियत के बारे में जान लेते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
लौंग की चाय पीने के शानदार फायदे | Amazing Benefits Of Drinking Clove Tea
1) एसिडिटी होगी दूर
पेट में एसिडिटी हो रही हो और डाइजेशन की भी समस्या हो तो लौंग की चाय पीना काफी असरदार साबित होती है. लौंग की चाय नियमित पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है और पेट भी साफ रहता है.
2) मौसमी बुखार से निजात
लौंग का चाय पीने से बुखार भी कम होता है. आप इस बदलते मौसम में मौसमी बुखार से ग्रस्त हैं तो लौंग की चाय आपको दिन में कम से कम दो बार जरूर पीनी चाहिए, इससे आपको आराम महसूस होगा.
3) सर्दी-जुकाम से बचाव
सर्दी और जुकाम से बचने के लिए लौंग की चाय बेहद कारगर है. इस वक्त जब मौसम तेजी से बदल रहा है, सर्दी और जुकाम का खतरा बना हुआ है, ऐसे में लौंग की चाय आपको इन बीमारियों से बचा सकती है.
4) बदन दर्द में आराम
हाथ-पैर और बदन के दूसरे हिस्सों में हो रहे दर्द से छुटकारा पाना चाहते हैं तो लौंग की चाय बनाकर पिएं. इसके साथ ही आप लौंग को पानी में उबालकर इससे दर्द वाले हिस्से की सिकाई भी कर सकते हैं.
खाली चिलचिलाती गर्मी से ही नहीं बचाएंगी, पेट की चर्बी और एक्स्ट्रा बॉडी फैट भी घटाएंगी ये 2 चीजें
5) दांतों के दर्द से राहत
दांतों में दर्द होने पर आमतौर पर लौंग के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. हालांकि दांत के दर्द से राहत पाने के लिए लौंग की चाय भी बहुत असरदार हो सकती है. इसके अलावा गले की जकड़न और कफ के लिए भी लौंग की चाय लाभकारी है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं