विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल टेस्ट से पता चलेगा मुंह का कैंसर, एम्स रिसर्च में खुलासा

क्या खून में बढ़ा कोलेस्ट्रॉल मुंह के कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है? जानिए AIIMS की स्टडी.

कोलेस्ट्रॉल टेस्ट से पता चलेगा मुंह का कैंसर, एम्स रिसर्च में खुलासा
मुंह के कैंसर का टेस्ट.
NDTV

मुंह में छोटा सा छाला हो, तो हम ध्यान ही नहीं देते. सोचते हैं, 2-3 दिन में ठीक हो जाएगा. लेकिन यही छाला अगर 15 दिन से ज्यादा रहे, तो वो मुंह के कैंसर का पहला संकेत हो सकता है. अब AIIMS की रिसर्च ने एक नई उम्मीद जगाई है. रिसर्च कहती है, एक साधारण सा खून का टेस्ट, जिसे हम लिपिड प्रोफाइल या कोलेस्ट्रॉल टेस्ट कहते हैं, वो मुंह के कैंसर की शुरुआती पहचान में मदद कर सकता है.

AIIMS ने 120 लोगों पर क्या स्टडी की? 

गोरखपुर से जुड़ी इस स्टडी में 120 लोगों को लिया गया 3 ग्रुप बनाए गए- 
1. मुंह के कैंसर के 40 मरीज
2. कैंसर से पहले की स्थिति वाले 40 लोग
3. 40 बिल्कुल स्वस्थ लोग

तीनों ग्रुप के ब्लड सैंपल लिए गए उनका टोटल कोलेस्ट्रॉल, LDL, HDL, ट्राइग्लिसराइड सब चेक किया गया. शोधकर्ताओं ने पाया, कैंसर और प्री-कैंसर वाले ग्रुप में लिपिड प्रोफाइल स्वस्थ लोगों से अलग था. इसीलिए वैज्ञानिक कह रहे हैं, भविष्य में लिपिड प्रोफाइल शुरुआती पहचान में मददगार हो सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या खून में बढ़ा कोलेस्ट्रॉल कैंसर का संकेत है? 

यहीं पर सबसे ज्यादा कंफ्यूजन है. आपको जो खबर मिली है, उसमें लिखा है - कैंसर वाले ग्रुप में टोटल कोलेस्ट्रॉल और LDL यानी खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल अधिक पाया गया.लेकिन ओरिजिनल रिसर्च पेपर में उल्टा लिखा है. पेपर में लिखा है, कैंसर वाले ग्रुप में टोटल कोलेस्ट्रॉल, HDL, LDL सब कम पाए गए, ज्यादा नहीं. इसका कारण ये है, कैंसर की कोशिकाएं बहुत तेजी से बढ़ती हैं. उनको बढ़ने के लिए कोलेस्ट्रॉल चाहिए होता है. वो खून से कोलेस्ट्रॉल खींच लेती हैं, नई कोशिका बनाने के लिए इस्तेमाल कर लेती हैं. इसीलिए खून में कोलेस्ट्रॉल कम दिखने लगता है. तो असली बात ये है, कोलेस्ट्रॉल का बदलाव ही संकेत है, सिर्फ बढ़ना या घटना  नहीं. अगर किसी आदमी का कोलेस्ट्रॉल बिना डाइट, बिना दवा के अचानक बदल रहा हो, और मुंह में छाला भी ठीक नहीं हो रहा हो, तो डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए.

मुंह के कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? 

  • मुंह में छाला जो 2 हफ्ते से ज्यादा रहे
  • मुंह में सफेद या लाल धब्बा 
  • मुंह खोलने में दिक्कत
  • जीभ पर गांठ
  • गले में गांठ लगना 
  • मुंह से खून आना
  • आवाज बदल जाना
  • दांत बिना वजह हिलना

ये भी पढ़ें- बिना डॉक्टरी सलाह पुरानी दवाइयां खाना पड़ सकता है भारी, जानें IMA की नई गाइडलाइंस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cholesterol, Cholesterol Test, Cancer, Cancer Test, Mouth Cancer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com