हमारे देश में लगातार सर्वाइकल कैंसर के सामने बढ़ रहे हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन मुहिम चलाई गई थी. इस मुहिम के तहत अबतक करीब 1 करोड़ महिलाओं को वैक्सीन लग चुकी है. इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दी है. इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जताते हुए इसे बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में बड़ा कदम बताया. यहां जानते हैं बारे में-
9 महीने में 1 करोड़ से ज्यादा डोज
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 9 महीने से भी कम समय में देशभर में 1 करोड़ से ज्यादा लड़कियों का एचपीवी वैक्सीनेशन किया गया है. ये अभियान सर्वाइकल कैंसर के मामलों को कम करने और महिलाओं की सेहत को बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.
भारत ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू होने के नौ महीने से भी कम समय में 1 करोड़ से अधिक एचपीवी वैक्सीन की खुराकें दी जा चुकी हैं। टीकाकरण कवरेज बढ़ाने की दिशा में राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों ने निरंतर प्रगति की है। कई राज्यों ने अपनी चिन्हित लक्षित आबादी के बीच उच्च टीकाकरण कवरेज हासिल किया है। गुजरात, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, मिजोरम, मध्य प्रदेश और बिहार ने अभियान के तहत अपनी चिन्हित लक्षित आबादी का 100% टीकाकरण कवरेज पूरा कर लिया है। विस्तार से पढ़ें: https://t.co/nFLelHjgU5 #HPVVaccination #CervicalCancerPrevention #HealthForAll
— सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (@MIB_Hindi) November 21, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपलब्धि को देश की बेटियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि ये अभियान महिलाओं को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में मदद करेगा और देश के पब्लिक हेल्थ सिस्टम को भी मजबूत बनाएगा.
क्या है HPV और क्यों जरूरी है वैक्सीन?
ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (HPV) एक सामान्य वायरस है, जो महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है. हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है सही उम्र में एचपीवी वैक्सीन लगवाने से सर्वाइकल कैंसर का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है. यही वजह है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) भी एचपीवी वैक्सीनेशन को कैंसर से बचाव का एक प्रभावी कदम बता रहा है.
भारत में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की ये उपलब्धि न सिर्फ महिलाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि आने वाले वर्षों में सर्वाइकल कैंसर के बोझ को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.
ये भी पढ़ें - बिसलेरी का पानी भी 'अनसेफ', जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने दूसरी कंपनियों पर भी लिया एक्शन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं