Chuchundar Bhagane Ke Upay: बारिश में मौसम तो सुहाना हो जाता है, पर चारों तरफ पानी भरने से सांप और छछूंदर निकल आते हैं. सबसे ज्यादा डर तो छछूंदर से लगता है, क्योंकि उसकी गंदी बदबू बहुत ही परेशान करती है. इनसे जो न केवल बीमारियों का खतरा बढ़ा देते हैं, बल्कि घर के अंदर छिपकर वायरिंग, कपड़ों को कुतरकर भी नुकसान पहुंचा सकते हैं. बच्चे छछूंदर से बहुत ज्यादा डरते हैं, अगर छछूंदर पर पैर पड़ जाए तो यह काट भी लेती हैं. अगर आप चाहते हैं कि छछूंदर आपके घर में ना घुसे तो यहां आपको रहे हैं, यहां ऐसी चीज जिससे छछूंदर आपके घर क्या घर के आसपास आएगी भी नहीं. बस आज ही घर पर पांच मिनट में तैयार कर लें छछूंदर भगाने की दवा और फिर देखे कि कैसे आपका पूरा घर छछूंदर प्रूफ हो जाता है. इसके अलावा छछूंदर के अलावा चूहे भी आपके घर में नहीं फटकेंगे.
पुदीने की डंडियो से दूर भागेगी छछूंदर
अगर आप बिना किसी जहरीले कैमिकल के चूहे और छछूंदर का सफाया करना चाहते हैं, तो पुदीने की पत्तियां (Mint) या उसकी डंडिया आपके बड़े काम आएंगी. दरअसल, पुदीने के पत्तों की तेज गंध छछूंदरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती. छछूंदरों में सूंघने की क्षमता बहुत तेज होती है और पुदीने की तेज गंध उनके लिए असहज हो जाती है. आप छछूंदर और चूहे भगाने के लिए इन हरे पत्तों घर के बाहर, कमरे के बाहर और किचन में रख दीजिए.
इस तरह करें इस्तेमाल
आप पुदीने की ताजी पत्तियों को घर हर कोने में रख दें. अगर आप स्प्रे बनाना चाहते हैं, तो पुदीने की पत्तियों और डंडियों को पानी में उबालकर, एक स्प्रे बोतल में भर दें. आप इस स्प्रे को हर थोड़े समय में घर में, खासकर चूहों और छछूंदरों के बिल में छिड़क दें.इससे वे खुद ही घर से बाहर हो जाएंगे.
विशेष नुस्खे का रखें ध्यान
इस नुस्खे से अलग घर की सफाई का विशेष ध्यान रखें. खासकर आप बारिश के समय सफाई में कोई लापरवाही न बरतें. खाने-पीने की चीजों को पूरी तरह ढककर रखें.कूड़ेदान को रोज कवर करके रखें. इन सब से अलग दरवाजों और खिड़कियों के आसपास जाली लगवा लें. इससे घर में छछूंदरों प्रवेश बंद हो जाएगा.
क्या कपूर रखने से छछूंदर भाग जाती है?
हां, कपूर की तेज गंध से छछूंदर भाग जाती है. छछूंदर को कपूर की तीखी महक बिल्कुल पसंद नहीं है, जिससे उन्हें घुटन महसूस होती है और वे उस जगह को छोड़ देती हैं.
यह भी पढ़ें: Monsoon Fashion: पसीना, नमी और बारिश से बचाएंगे ये फैब्रिक्स, जानिए इस मौसम में कौन सा कपड़ा पहनना है सबसे सही
यह भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी फोन देखे बिना खाना नहीं खाता, तो स्क्रीन की लत छुड़वाने के लिए अपनाए ये 3 तरीके
यह भी पढ़ें: मच्छर किस गंध से नफरत करते हैं? इन 3 चीजों से 5 मिनट में तैयार करें मॉस्किटो किलर स्प्रे और लोशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं