विज्ञापन

कैंसर के इलाज के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, बोलीं- कोई मुझे कास्ट क्यों करेगा?

दीपिका कक्कड़ ने अपने हाल के एक व्लॉग में अपने करियर और मौजूदा हेल्थ कंडिशन को लेकर बात की. दीपिका ने बताया कि फिलहाल उनकी सेहत उन्हें किस तरह का काम करने की इजाजत देती है.

कैंसर के इलाज के बीच छलका दीपिका कक्कड़ का दर्द, बोलीं- कोई मुझे कास्ट क्यों करेगा?
दीपिका कक्कड़ ने टीवी पर वापसी को लेकर दी बड़ी अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने एक लेटेस्ट व्लॉग में कुछ ऐसी बातें कहीं जिनसे उनके फैन्स का मन बहुत दुखी हुआ. एक तरफ वह इलाज की प्रोसेस में हैं और अपनी सेहत के मामले में अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हैं. ऐसे में उन्होंने काम को लेकर कुछ ऐसा कहा जो उनके फैन्स को थोड़ा पसंद नहीं आया. दीपिका ने अपने व्लॉग में काम पर लौटने को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि जिस तरह का इलाज फिलहाल चल रहा है उसमें उनके लिए रोज लंबे समय तक शूटिंग करना आसान नहीं होगा. जबकि टीवी के डेली सोप के लिए तो लंबे समय तक काम करना पड़ता है. ऐसे में फिलहाल वह ऐसे प्रोजेक्ट को हाथ में नहीं ले रही हैं. 

दीपिका ने यह भी कहा कि इलाज के दौरान उन्हें किसी डेली सोप में कास्ट किया जाना भी ठीक नहीं लगता. उनका कहना है कि वह खुद रेगुलर शूटिंग के लिए अवेलेबल नहीं हो सकतीं. किसी के लिए उन्हें लंबे समय के प्रोजेक्ट में भी लेना मुश्किल होगा. हालांकि दीपिका ने इस चीज को लेकर बिल्कुल भी निराशा जाहिर नहीं की. फिलहाल उनका पूरा ध्यान अपने हालात और इलाज पर है.

लंबे समय से डेली सोप से दूर दीपिका कक्कड़ ने कहा कि अगर काम सिर्फ एक दिन का हो तो उसे मैनेज किया जा सकता है. हाल में उन्होंने पति शोएब इब्राहिम के साथ एक म्यूजिक वीडियो करने का फैसला किया है. एक्ट्रेस के मुताबिक एक दिन के काम में प्रेशर लिमिटेड रहता है और शूटिंग का शेड्यूल भी मैनेज किया जा सकता है. दीपिका ने बताया कि शूटिंग के लिए टीम ने सुबह का टाइम रखा था. इस तरह वह अपने काम और पर्सनल स्पेस के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश कर रही हैं. बता दें कि इस म्यूजिक वीडियो में दीपिका कक्कड़ लंबे समय बाद डांस करती नजर आने वाली हैं. इसके अलावा तैयारी जोरों पर है और फिलहाल दीपिका डांस रिहर्सल में बिजी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dipika Kakar, Dipika Kakar Health, Dipika Kakar TV Shows, Entertainement, Dipika Kakar And Shoaib Ibrahim
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com