विज्ञापन

कितने दिनों में ठीक हो जाता है H1N1 का मरीज, क्या दोबारा हो सकता है इंफेक्शन? एक्सपर्ट से जानें

सीजनल इन्फ्लूएंजा A (H1N1) पर अपनी पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी में, आईएमए ने ज्यादा सतर्कता बरतने, स्वाइन फ्लू का सही तरीके से इलाज करने और एंटीबायोटिक्स का समझदारी से इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

कितने दिनों में ठीक हो जाता है H1N1 का मरीज, क्या दोबारा हो सकता है इंफेक्शन? एक्सपर्ट से जानें
कितने दिनों में ठीक हो जाता है H1N1 का मरीज?
NDTV

पूरे भारत में H1N1 के मामलों में बढ़ोतरी ने चिंता बढ़ा दी है, इधर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का कहना है कि इस स्थिति में घबराने के बजाय सावधानी बरतने की जरूरत है. सीजनल इन्फ्लूएंजा A (H1N1) पर अपनी पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी में, आईएमए ने ज्यादा सतर्कता बरतने, स्वाइन फ्लू का सही तरीके से इलाज करने और एंटीबायोटिक्स का समझदारी से इस्तेमाल करने की सलाह दी है. यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब भारत में H1N1 इन्फ्लूएंजा A का सबसे आम सबटाइप बन गया है.

इस बीच एनडीटीवी ने ने BLK-Max Hospital, Delhi के Principal Director & HOD-Pulmonology डॉ. संदीप नायर से बात की और स्वाइन फ्लू से जुड़े तमाम सवालों के जवाब जाने.

कितने दिनों में ठीक हो जाता है H1N1 का मरीज

डॉ. संदीप नायर ने बताया कि अगर किसी को H1N1 होता है तो वो अपने नॉर्मल रूटीन में 7 से 8 दिन में लौट सकता है. उन्होंने बताया कि एक हफ्ते के अंदर मरीज ठीक हो जाता है. हालांकि थोड़ी सी वीकनेस रहेगी लेकिन हफ्ते भर के अंदर मरीज अपने नॉर्मल रूटीन में आ जाते है. हां, लेकिन ये जरूरी है कि उन्होंने सही टाइम पर मेडिसिन ली हो और सावधानियां रखी हो.

Latest and Breaking News on NDTV

साथ ही रेस्ट करना भी जरूरी है. रेस्ट करने से आपके मसल्स को आराम मिलता है. डॉक्टर ने कहा कि आराम करने के साथ ही हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है. अगर मरीज हाइड्रेशन का ध्यान नहीं रखता तो समस्या हो सकती है.

एक बार ठीक होने के बाद क्या H1 एन1 दोबारा हो सकता है?

डॉ नायर ने बताया कि ये एक तरह का इंफेक्शन है. इससे लाइफ टाइम इम्युनिटी तो आती नहीं अगर किसी को H1N1 हो गया तो दोबारा भी हो सकता है. हालांकि वैक्सीन इससे बचाव है, लेकिन वैक्सीन के बावजूद भी कभी-कभी कोई दूसरा वेरिएंट हमला कर सकता है.

H1N1 Swine Flu: सर्दी-जुकाम है या H1N1? डॉ. संदीप नायर ने बताए पहचान के आसान संकेत | Watch Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
H1N1 Swine Flu, H1N1 Recovery Time, H1N1
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com