विज्ञापन

वजन कैसे बढ़ाएं? हड्डियों का ढांचा दिखता है शरीर, मोटा होने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

क्या आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं है बल्कि अपने डाइट में बदलाव करने की. यहां जानते हैं इस बारे में-

वजन कैसे बढ़ाएं? हड्डियों का ढांचा दिखता है शरीर, मोटा होने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें
How to Gain Weight : वजन कैसे बढ़ाएं?

हम में से कई लोग ऐसे हैं, जो अपने बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं. वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो दुबलेपन की वजह से आत्मविश्वास खोने लगते हैं. अगर आपका शरीर भी काफी ज्यादा पता है और किसी भी साइज का कपड़ा फिट नहीं आता और हड्डियां साफ नजर आती हैं, तो ये संकेत हो सकता है कि शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा.  इस विषय को लेकर नोएडा स्थित डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी कहती हैं कि वजन बढ़ाने के लिए सिर्फ ज्यादा खाना काफी नहीं है, बल्कि सही कैलोरी, प्रोटीन और हेल्दी फैट वाली डाइट लेना जरूरी है. आइए जानते हैं ऐसी चीजोों के बारे में जिसके सेवन से आपके शरीर का वजन तेजी से बढ़ सकता है. यहां जानते हैं विस्तार से-

केला और दूध का कॉम्बिनेशन

डायटीशियन कहती हैं कि वजन बढ़ाने की बात हो और केले का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. केला कार्बोहाइड्रेट और कैलोरी से भरपूर होता है. रोज सुबह या वर्कआउट के बाद दूध के साथ 2-3 केले खाने से शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है और वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है.

ड्राई फ्रूट्स को बनाएं डेली रूटीन का हिस्सा

बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स कैलोरी, हेल्दी फैट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं. रोजाना एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और वजन तेजी से बढ़ सकता है.

पीनट बटर भी फायदेमंद

कामिनी की कहना है कि अगर आप चाहते हैं कि आपका वजन तेजी से बढ़े, तो पीनट बटर का सेवन करें. ये प्रोटीन, हेल्दी फैट और कैलोरी भरपूर मात्रा में होती है. इसे ब्रेड, रोटी या स्मूदी के साथ खाया जा सकता है. जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए ये एक अच्छा विकल्प हो सकता है. 

अंडे और हाई-प्रोटीन फूड्स

डायटीशियन कहती हैं कि मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन ये काफी फायदेमंद हो सकती है. अंडे, चिकन, मछली, पनीर, सोया चंक्स, दाल और राजमा जैसी चीजों को अगर आप अपने डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपका वेट काफी तेजी से गेन हो सकता है. 

फुल क्रीम दूध और पनीर
उनका कहना है कि दूध और उससे बने उत्पाद कैल्शियम के साथ-साथ अच्छी मात्रा में कैलोरी और प्रोटीन भी प्रदान करते हैं. रोजाना फुल क्रीम दूध पीना और पनीर का सेवन करना वजन बढ़ाने में फायदेमंद साबित हो सकता है.

देसी घी और हेल्दी फैट्स
अक्सर लोग घी को अवॉइड करते हैं, लेकिन आप चाहते हैं कि आपका हेल्दी वेट गेन हो, तो घी और हेल्दी फैट जरूर लें. देसी घी, एवोकाडो, बीज और नट्स जैसे हेल्दी फैट्स शरीर को अतिरिक्त कैलोरी देने का काम करते हैं. हालांकि, इनका सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Weight Gain Drinks, Weight Gain During Diwali, Weight Gain Tips, Weight Gain Tips Dietitian
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com