केला और दूध का शेक या स्मूदी हम में से कई लोग सुबह के ब्रेकफास्ट या फिर वर्कआउट के बाद लेना पसंद करते हैं. बनाना शेक जिम के बाद सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ड्रिंक्स में से एक है. केला पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर का काफी अच्छा सोर्स होता है. वहीं, दूध प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स का काफी अच्छा सोर्स है. इसी वजह से इसे हम में से कई लोग एक हेल्दी कॉम्बिनेशन समझकर नियमित रूप से पीते हैँ. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद में केला और दूध का कॉम्बिनेशन सही नहीं माना जाता है. सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि केले और दूध का कॉम्बिनेशन विरुद्ध आहार यानी ऐसा फूड कॉम्बिनेशन है, जो पाचन तंत्र पर नेगेटिव असर डाल सकता है. यहां जानते हैं इस कॉम्बिनेशन के सेवन से क्या होता है?
पाचन तंत्र पर डालता है असर
केला और दूध का कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र के लिए सही नहीं माना जाता है. आयुर्वेद के मुताबिक, हर के खाने की चीज का अपना अलग नैचर और पाचन प्रोसेस होता है. जब आप दो अलग-अलग नैचर वाले खाद्य पदार्थ एक साथ खाते हैं, तो इससे शरीर को पचाने में अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है. केला और दूध का कॉम्बिनेशन भी पेट में अपच, गैस, भारीपन जैसी परेशानी को बढ़ा सकता है.
बलगम और कफ बढ़ने का खतरा
केला और दूध दोनों ही कफ बढ़ाने वाले फूड हैं. इनका एक साथ सेवन करने से शरीर में म्यूकस यानी बलगम का प्रोडक्शन बढ़ सकता है. जिन लोगों को साइनस, एलर्जी, अस्थमा, सर्दी-जुकाम या खांसी की समस्या रहती है, उन्हें इस कॉम्बिनेशन का सेवन सीमित करने की सलाह दी जाती है.
बढ़ सकता है वजन
केला और दूध दोनों ही कैलोरी से भरपूर होते हैं. जब इन्हें शेक के रूप में लिया जाता है, तो कैलोरी की मात्रा और बढ़ सकती है. अगर व्यक्ति शारीरिक रूप से एक्टिव नहीं है और रोजाना अधिक मात्रा में बनाना शेक पीता है, तो इससे वजन बढ़ सकता है. इसलिए अगर आप अपना वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो केले का सेवन बिल्कुल भी न करें.
स्किन एलर्जी
आयुर्वेदिक मान्यताओं के अनुसार लंबे समय तक केला और दूध का एक साथ सेवन शरीर में अपचित पदार्थों का निर्माण बढ़ने लगता है. इससे कुछ लोगों को एलर्जी, स्किन रैशेज और अन्य लक्षण दिखाई दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें - काला पड़ चुका केला बेकार नहीं, रिसर्च में सामने आई कैंसर से जुड़ी हैरान करने वाली बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं