Face Pack for Dark Skin Spots and Pigmentation: चेहरे पर काले दाग धब्बे (Skin Care) या हाइपरपिगमेंटेशन (झाइयां) कई बार शर्मिंदगी का कारण बन सकती है. खासकर चेहरे पर काले दाग (Kale Dag) या झाइयों का होना है आपके आत्मिवश्वास को कम कर सकता है. हालांकि लुक्स इतने मैटर नहीं करते, लेकिन लुक्स से ऊपर उठकर अपने व्यक्तित्व की सुंदरता को समझ पाना हर किसी के वश में नहीं. ऐसे में लोग अपने सुंदर लुक्स को लेकर बहुत कॉन्शस होते हैं. तभी अक्सर लोगों को पुराने से पुराने झाइयां कैसे दूर करें, गालों पर झाइयां कैसे हटाएं, क्या खाने से झाइयां दूर होती है या गालों पर काले धब्बे (Black Spots on Face) होने का क्या कारण है? जैसे सवालों के साथ देखा जाता है. तो इसी चिंता को दूर करने के लिए हमने बात की एक्सपर्ट से और आपके लिए लेकर आए शाहनाज़ हुसैन (Shahnaz Husain) से सीक्रेट और यूनीक ब्यूटी हेक्स (Beauty Hacks). तो चलिए बिना देर करे जानते हैं ऐसे नुस्खों के बारे में जो काले दाग धब्बे और झाइयां दूर करने में मददगार हैं.
इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए अमृत साबित हो सकता गर्म पानी, जान लें गर्म पानी पीने के फायदे और नुकसान और दिन में कितना गर्म पानी पीना चाहिए
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
इसे लेख में हम लाए हैं शाहनाज़ हुसैन का एक बेहद ही सीक्रेट और यूनीक ब्यूटी टिप, जिसमें आपको पत्ता गोभी और गाजर का इस्तेमाल करना है, लेकिन खाने में नहीं, स्किन पर लगाना है. कैसे? चलिए जानते हैं-
पत्ता गोभी और गाजर करेगी कमाल, पाएं दमकती स्किन, अरे अरे खाना नहीं लगाना है, तरीका यहां समझें (How do you use cabbage for pigmentation? | HOMEMADE CARROT AND CABBAGE FACE PACK FOR GLOWING SKIN)
पत्ता गोभी और गाजर: पत्ता गोभी विटामिन और मिनरल से भरपूर है. गोभी को पर्याप्त पानी में उबालें. ठंडा करके इससे चेहरा धोएं. गोभी में पर्याप्त मात्रा में मिनरल होते हैं. यह सभी तरह की त्वचा के लिए अच्छी है. गाजर को कद्दूकस कर लें और चेहरे पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाएं. सादे पानी से धो लें. गाजर विटामिन ए से भरपूर होती है और सर्दियों में त्वचा की समस्याओं से बचाती है.

हम लाए हैं शाहनाज़ हुसैन का एक बेहद ही सीक्रेट और यूनीक ब्यूटी टिप
चेहरे के दाग धब्बे और झाइयां मिटाने के लिए क्या करें | Face Masks For Dullness, Pigmentation, Dark Spots And More!
जैतून का तेल : जैतून का तेल लें. दूध की थोड़ी मलाई मिलाकर चेहरे पर लगाएं. 15 मिनट बाद इसे पानी से धो लें. सामान्य और रूखी दोनों तरह की त्वचा के लिए उपयुक्त है.
चेहरे के काले दाग धब्बों को दूर करने के लिए इस्तेमाल करें दूध : दूध आमतौर पर सभी घरों में होता है. इसमें प्रोटीन, वसा, विटामिन और खनिज होते हैं. सर्दियों में दूध रूखापन को दूर करने, त्वचा को पोषण देने और उसे मुलायम बनाने में मदद करता है. सामान्य हो या रूखी त्वचा, साफ करने के लिए आधा कप ठंडा दूध और किसी भी वनस्पति तेल की पांच बूंदें जैसे जैतून, तिल या सूरजमुखी का तेल लें. एक बोतल में डालकर अच्छी तरह हिलाएं. इसे रूई में लगाकर त्वचा को साफ करें. बचे हुए मिश्रण को फ्रिज में रख दें.
ऑयली और मिली—जुली त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर : 100 मिलीलीटर गुलाब जल में एक चम्मच शुद्ध ग्लिसरीन मिलाएं. एक कांच की बोतल में फ्रिज में रखकर अच्छी तरह मिलाएं और हिलाएं. मॉइस्चराइज करने के लिए चेहरे पर लगाएं. इस लोशन का इस्तेमाल हाथों और पैरों पर भी किया जा सकता है.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं