- तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट में बदलाव करना है जरूरी.
- यह वेट लॉस सूप आसानी से घटाएगा पेट की चर्बी.
- बॉडी फैट को कम करने में भी फायदेमंद है यह सूप.
Soup For Weight Loss: तेजी से वजन घटाने के लिए दो सूप काफी प्रभावी हो सकते हैं. एक मसूर दाल का सूप और दूसरा पालक का सूप. दोनों को घर आसानी से तैयार किया जा सकता है. वजन घटाने के लिए भोजन (Weight Loss Food) में ऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी है जिनमें लो फैट (Low Fat) और हाई प्रोटीन (High Protein) हो. कई ऐसे वेट लॉस सूप (Weight Loss Soup) हैं जो आपका वजन घटा सकते हैं. लोग तेजी से वजन घटाने के लिए डाइट प्लान (Diet Plan For Fast Weight Loss) करते हैं, लेकिन वजन घटाने के लिए डाइट (Weight Loss Diet) के साथ वजन घटाने वाली हल्की एक्सरसाइज भी करनी चाहिए. यहां हम ऐसे सूप (Suop) के बारे में बता रहे हैं जिसे आप आप अपनी वेट लॉस डाइट (Weight Loss Diet) में शामिल कर सकते हैंय उस सूप को बनाना न सिर्फ आसान है बल्कि यह आसानी से वजन घटाने के लिए घरेलू उपायों (Home Remedies For Weight Loss) में भी शामिल किया जा सकता है. कुछ सूप ऐसे होते हैं जो आपका वजन तेजी से कम कर सकते हैं. अगर आप इन सूप का सेवन रोजाना करते हैं तो आपको इसके फायदे भी दिखाई देने लगेंगे.
गर्म सूप का एक बड़ा कटोरा, जो आपको स्वाद के साथ वजन घटाने (weight Loss) में मदद करे, इससे बेहतर क्या हो सकता है. सूप न सिर्फ आपको स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है बल्कि यह वजन घटाने का सरल उपाय (Simple Way To Lose Weight) साबित हो सकता है. पालक सूप (Spinach Soup) आपकी क्रेविंग को दूर करने में मदद कर सकता है. अगर आफ रोजाना पालक सूप बनाकर इसे अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल करते हैं तो आपको चौकाने वाले फायदे हो सकते हैं!
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वजन घटाने के लिए मसूर दाल का सूप | Masoor Dal Soup For Weight Loss
मसूर दाल का सूप वजन घटाने में फायदमंद माना जाता है. मसूर हाई प्रोटीन से भरपूर होती है और यह तो आप जानते ही हैं कि हाई प्रोटीन डाइट वजन घटाने में मददगार होती है. इससे आपको अपनी क्रेविंग पर कंट्रोल मिल जाता है और एक्स्ट्रा खाने से बच जाते हैं. साथ ही यह सूप पोषक तत्वों से भी भरपूर माना जाता है.
मसूर दाल सूप बनाने की विधि
- एक पॉट में, प्याज, गाजर, अजवाइन, लहसुन, दाल, और टमाटर डालें.
- नमक और काली मिर्च के साथ अजवाइन का फूल और मसाले डालें.
- सारी चीजों को मिला दें.
- माइक्रोवेव को मैन्युअल पर कर दें.
- 18 मिनट के लिए सेट करें.
- धनिया पत्ती डालकर सर्व करें
पालक सूप कैसे घटाता है वजन | Spinach Soup For Weight Loss
पालक में फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है. पालक सूप वजन घटाने मददगार है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है. पालक सूप में 'अच्छे कार्ब' होते हैं और यह जल्दी पचते नहीं है और आपके सिस्टम में थोड़ी देर के लिए रहता है, जिससे में हमें बार-बार भूख नहीं लगती है और हम एक्स्ट्रा खाने से बच जाते हैं. पालक कैलोरी में आयरन के साथ कई तरह के तत्व पाए जाते हैं.
Soup For Weight Loss: पालक के सूप से आसानी और नेचुरल तरीके से घटा सकते हैं वजनWeight Loss Soup: ये है पालक सूप रेसिपी
- पालक सूप की सामग्री
- 1 कप पालक
- 2 लहसुन की कलियां
- प्याज स्लाइस में कटा हुआ
- 1 कप वेजिटेबल स्टॉक
- बटर 1 टेबलस्पून
- फुल क्रीम
- नमक और काली मिर्च स्वाद के लिए
ऐसे बनाएं पालक का सूप | This Is How To Make Apinach Soup
- सबसे पहले पालक को अच्छे से धो लें.
- उसके बाद एक पैन में मक्खन डालें और उसके थोड़ा सा लहसुन और प्याज डालें.
- अब पालक को इसमें डाल दें.
- कटी हुई सब्जियों क्रीम, नमक और काली मिर्च के साथ पालक डालें और अच्छे से मिलाएं.
- इतना करने के बाद एक मिनट के लिए इसे ब्लेंड करें.
- अब ब्लेंडर से सूप लें और इसमें नींबू का रस डालकर और हरे धनिये की गार्निशिंग करें.
- आपका पालक सूप तैयार है.
Soup For Weight Loss: नेचुरल तरीके से वजन घटाने के लिए डाइट में शामिल करें पाल का सूपपालक सूप के स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits Of Spinach Soup)
- पालक के सूप में पोटैशियम की भी भरपूर मात्रा होती हे, जिस वजह से यह आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में भी मदद कर सकता है.
- पालक में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है इसलिए पालक का जूस आपके पाचन को बढ़ावा दे सकता है.
- पालक का सूप आपके ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है.
- पालक आपके ग्लूकोज लेवल को कम कर सकता है.
- पालक में विटामिन ए होने से यह त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
अस्वीकरण: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है. यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें. एनडीटीवी इस जानकारी की प्रमाणिकता की जिम्मेदारी नहीं लेता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं