विज्ञापन

कमर दर्द को कहें अलविदा! रोज सुबह इस योग को कर पाएं फ्लेक्सिबिल रीढ़, शरीर में कूट-कूटकर भर देगा एनर्जी

Chakrasana Benefits: अगर आप भी कमर की अकड़न और दर्द से परेशान रहते हैं, तो रोज चक्रासन करने से आपकी रीढ़ न सिर्फ मजबूत बनेगी बल्कि ये योग पूरे शरीर में नई ऊर्जा भर देगा. आइए जानते हैं इसे घर पर करने के सही तरीका.

कमर दर्द को कहें अलविदा! रोज सुबह इस योग को कर पाएं फ्लेक्सिबिल रीढ़, शरीर में कूट-कूटकर भर देगा एनर्जी
Chakrasana Benefits: चक्रासन रीढ़ को मजबूत करने में बेहद मददगार माना जाता है.

Yoga for Back Pain: आजकल की लाइफस्टाइल में घंटों कुर्सी पर बैठना हमारे रूटीन का हिस्सा बन चुका है. इसका सबसे ज्यादा असर हमारी रीढ़ की हड्डी और कमर पर पड़ता है. धीरे-धीरे कमर दर्द, जकड़न और मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. कई लोग दर्द से राहत पाने के लिए दवाइयों या घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं, लेकिन ये समाधान अक्सर अस्थायी होते हैं. ऐसे में योग एक प्राकृतिक और असरदार तरीका बनकर सामने आता है. खासतौर पर चक्रासन, जिसे व्हील पोज भी कहा जाता है, शरीर को लचीला बनाने और रीढ़ को मजबूत करने में बेहद मददगार माना जाता है. रेगुलर प्रैक्टिस से यह न केवल दर्द से राहत देता है बल्कि शरीर को एनर्जी से भी भर देता है.

क्या है चक्रासन (Wheel Pose)?

चक्रासन एक एडवांस योगासन है, जिसमें शरीर को पीछे की ओर झुकाकर पहिए (चक्र) का आकार दिया जाता है. यह आसन आयुष मंत्रालय के अनुसार शरीर के संपूर्ण विकास में सहायक माना जाता है। इसे करने से रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है और शरीर की कई प्रणालियाँ सक्रिय होती हैं.

ये भी पढ़ें: रोटी खाते ही हो जाती है ब्लोटिग? रागी-ज्वार छोड़ें, इस खास आटे को करें डाइट में शामिल

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

चक्रासन के प्रमुख फायदे | Key Benefits of Chakrasana

कमर दर्द से राहत: यह रीढ़ को स्ट्रेच कर जकड़न कम करता है
लचीलापन बढ़ाता है: शरीर को फुर्तीला और एक्टिव बनाता है
पाचन बेहतर करता है: कब्ज और गैस जैसी समस्याओं में मददगार
तनाव कम करता है: मानसिक शांति और रिलैक्सेशन देता है
फेफड़ों और हार्ट के लिए लाभकारी: सांस लेने की क्षमता बढ़ाता है
मसल्स को मजबूत करता है: पूरे शरीर को टोन करता है

चक्रासन करने का सही तरीका | Correct Way to Perform Chakrasana

  • सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं.
  • घुटनों को मोड़कर पैरों को जमीन पर रखें.
  • हाथों को कंधों के पास रखें, हथेलियां जमीन पर टिकाएं.
  • धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं.
  • सिर को पीछे की ओर ढीला छोड़ दें.
  • कुछ सेकंड इसी स्थिति में रहें और फिर धीरे-धीरे नीचे आएं.

ये भी पढ़ें: कमर से लेकर घुटनों तक में रहता है दर्द, क्या जूतों की शेप ब‍िगाड़ रही सेहत? जानिए डॉक्टर की राय

Latest and Breaking News on NDTV

शुरुआत करने वालों के लिए टिप्स:

  • शुरुआत में दीवार का सहारा लें.
  • ज्यादा जोर न लगाएं, धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाएं.
  • पहले हल्के स्ट्रेचिंग करें.
  • रोजाना 5-10 मिनट अभ्यास पर्याप्त है.

किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?

अगर आपको पीठ, गर्दन या कलाई में गंभीर दर्द है, तो पहले एक्सपर्ट से सलाह लें. गर्भवती महिलाओं और हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को यह आसन बिना मार्गदर्शन के नहीं करना चाहिए.

चक्रासन न केवल आपकी रीढ़ को मजबूत और लचीला बनाता है, बल्कि पूरे शरीर में नई ऊर्जा भर देता है. अगर आप लंबे समय तक बैठने की वजह से जकड़न या दर्द महसूस करते हैं, तो अपने रूटीन में चक्रासन जरूर शामिल करें.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com