Barley Water Benefits Hindi: जौ एक मोटा अनाज है और इससे तैयार पानी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मददगार है. जौ का पानी (Barley water) एक हेल्दी ड्रिंक है, जो जौ से बनता है. आपको बता दें कि जौ का पानी पीने से मोटापे और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है. जौ में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैगनीज, सेलेनियम, जिंक, कॉपर, प्रोटीन, अमीनो एसिड, डायट्री फाइबर्स और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. जौ एक बहुत ही फायदेमंद अनाज है. जौ को एक औषधी के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. तो चलिए जानते हैं कैसे तैयार करें जौ का पानी.
क्या जौ के पानी से वजन को कम कर सकते हैं- (Is Barley Water Good For Weight Loss)
जौ में फाइबर्स और कई तरह के एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. जो वजन घटाने के लिए सबसे कारगर उपाय है. जौ का पानी मोटापे की समस्या से निजात दिलाने का काम कर सकता है. रोज सुबह खाली पेट जौ के पानी का सेवन करने से शरीर के फैट को कम करने में मदद मिल सकती है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
ये भी पढ़ें- Ginger Tea Side Effects: क्या आप भी करते हैं अदरक की चाय का सेवन, तो जान लें इससे होने वाले नुकसान

जौ का पानी कैसे बनाएं- (How To Make Barley Water For Weight Loss)
जौ का पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले जौ को 4-5 घंटे के लिए भिगो कर रख दें. उसके बाद उस पानी को हल्की आंच में उबाल लें, और ठंडा करके सेवन करें.
जौ के पानी के अन्य फायदे- Health Benefits Of Barley Water:
जौ के पानी को सिर्फ मोटापा कम करने के लिए ही नहीं बल्कि कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. जौ के पानी का सेवन करने से किडनी जैसी समस्या में भी आराम मिलता है. जौ में मौजूद गुण इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी मददगार हैं.
Prevent Cervical Cancer | HPV vaccine | Age, Doses Schedule | एचपीवी वैक्सीन कब और क्यों लें?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं