Ginger Tea Side Effects: अदरक एक ऐसा हर्ब है जिसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. हममें से ज्यादातर लोग अदरक को आमतौर पर चाय में इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अदरक का जरूरत से ज्यादा सेवन फायदा की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है. अदरक को आवुर्येदिक जड़ी-बूटी के रूप में कई बीमारियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता है. गले में खराश से लेकर शरीर के टॉक्सिन्स निकालने तक में अदरक जादुई काम कर सकता है. तो चलिए जानते हैं किन लोगों को नहीं करना चाहिए अदरक का सेवन और क्या हैं इसके नुकसान.
अदरक की चाय के नुकसान- (Ginger Tea Health Side Effects)
1. डायरिया-
अदरक की चाय का जरूरत से ज्यादा सेवन डायरिया के खतरे को बढ़ा सकता है. अदरक खाने को तेजी से पचाने का काम करता है, जिसके कारण बैचानी की समस्या हो सकती है.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: बाहर निकली तोंद को अंदर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, तेजी से घटने लगेगा वजन...

2. अनिद्रा-
जिन लोगों को नींद कम आती है उन्हें अदरक की चाय का सेवन कम करना चाहिए. अदरक की चाय का अधिक सेवन करने से नींद उड़ सकती है. यानि अदरक की चाय का अधिक सेवन आपकी नींद में बाधा डाल सकती है.
3. पेट में जलन-
अदरक में पाया जानेवाला जिंजरोल पेट में ज्यादा एसिड पैदा कर सकता है. जो जलन का कारण बन सकता है. अदरक की चाय का ज्यादा सेवन करने से पेट में जलन हो सकती है.
4. बालों का झड़ना-
अदरक में जिंजरोल नामक तत्व पाया जाता है, जो बालों को बढ़ने से रोक सकता है. अदरक की चाय का अधिक सेवन करने से बाल झड़ने की समस्या हो सकती है.
5. ब्लड प्रेशर-
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर सामान्य है, या कम है उनके लिए अदरक की चाय नुकसानदायक हो सकती है. इससे आपको चक्कर और कमजोरी की शिकायत हो सकती है. लेकिन अदरक की चाय उन लोगों के लिए लाभदायक मानी जाती है जिनका ब्लड प्रेशर हाई रहता है.
Most Common Cancers in Women: Signs & Prevention | महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसर, लक्षण व बचाव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं