आज के समय में लगभग सभी लोगों में एक समस्या कॉमन है और वो है बाल टूटने की दिक्कत. कई बार लोग इससे बचने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंट की मदद लेते हैं, लेकिन डॉक्टर राम अवतार का कहना है कि बालों को हेल्दी और घना बनाने के लिए महंगे-महंगे ट्रीटमेंट्स की नहीं, बल्कि घर में मौजूद कुछ घरेलू उपचारों की जरूरत है.
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित डॉ. राम अवतार को योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी के क्षेत्र में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने NDTV से बातचीत में बालों को घना और लंबा कैसे करें? (Balo Ko Ghana Lamba Kaise Kare), बालों को घना बनाने के उपाय? (Balo Ko Ghana Banane Ka Gharelu Upay), बालों को घना बनाने के लिए कौन सा तेल लगाएं? (Balo Ko Ghana Banane Ke Liye Konsa Oil Use Kare) इन सभी सवालों के जवाब दिए.
बालों को घना बनाने के लिए तेल | Best Oil For Hair Volume And Thickness
डॉक्टर का क्या कहना है?
डॉक्टर राम बताते हैं, अगर आप बालों को घना बनाना चाहते हैं, तो जैतून के तेल को लगाना शुरू कर दें. इसमें मौजूद गुण बालों को गहराई से नमी देने में मदद करते हैं, स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं, और हेयरफॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.

जैतून का तेल ही क्यों?
स्कैल्प को मॉइस्चराइज करता है:
जैतून के तेल में मौजूद तत्व स्कैल्प की ड्राइनेस और खुजली को कम करने में मदद करते हैं, जो बालों की बेहतर ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है.
बालों का टूटना कम करता है:
जैतून के तेल में पाए जाने वाले फैटी एसिड्स और एंटीऑक्सीडेंट बालों को स्ट्रॉन्ग बनाकर टूटने से बचाते हैं, जिससे बालों की वॉल्यूम अच्छी दिखती है.
बालों की चमक के लिए अच्छा:
जैतून के तेल में पाए जाने वाले गुण बालों की नमी को बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे बाल न सिर्फ मुलायम दिखते हैं, बल्कि चमकदार भी लगते हैं.
जैतून का तेल बालों में कैसे लगाएं?
- जैतून के तेल को हल्का गुनगुना करें.
- फिर उंगलियों की मदद से सिर पर लगाएं.
- हल्के हाथों से 5 से 10 मिनट तक मसाज करें.
- कम से कम 30 मिनट से एक घंटे तक लगा रहने दें.
- फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें.
आयुर्वेदाचार्य एवं योग गुरु डॉ. राम अवतार (Prof. Dr. Ram Avtar) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ हैं. उनके पास योग, आयुर्वेद, नाड़ी विज्ञान और न्यूरोथेरेपी में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव है.
इसे भी पढ़ें: आचार्य बालकृष्ण ने बताया बारिश में गला बैठ जाए तो क्या करें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं