Patle Balo Ko Mota Kaise Kare | Patle Balo Ko Ghana Kaise Kare: सालों से ज्यादातर लोग बाल धोने का एक ही तरीका अपनाते आए हैं- पहले शैंपू, फिर कंडीशनर. यही हेयर केयर रूटीन लगभग हर घर में फॉलो किया जाता है. लेकिन एक और तरीका है जिसे अपनाकर ज्यादा बेहतर बाल हासिल किए जा सकते हैं. ये तरीका है रिवर्स हेयर वॉशिंग का. जिसके बारे में दावा है कि ऐसे बाल धोने बेस्ट तरीका अगर आपको पता हो तो आपके बाल ज्यादा मुलायम और चमकदार होंगे. इससे बालों को मजबूती भी मिलती है. बालों का वॉल्यूम भी बढ़ेगा. लेकिन हां, ये भी ताकीद किया गया है कि ऐसा कोई भी एक्सपेरिमेंट करने से पहले हेयर टाइप भी जान लें. ताकि बालों को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो सके.
बाल धोने के अलावा आप अगर बालों
इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए एनडीटीवी ने बात की डॉ. प्रदीप सेठी त्वचा (डर्मेटोलॉजी) से. और जानने की कोशिश की कि आखिर रिवर्स हेय वॉशिंंग क्या है और यह कैसे फायदेमंद है. अगर आप बिना किसी केमिकल वाली चीज का इस्तेमाल किए बालों को लंबा (Baal Lambe Kaise Kare) करना चाहते हैं, तो बनें रहे इस लेख में-
क्या है रिवर्स हेयर वॉशिंग और कैसे करें Step by Step Guide?
- रिवर्स हेयर वॉशिंग का मतलब है कि बालों में पहले कंडीशनर लगाया जाए और उसके बाद शैंपू किया जाए.
- कंडीशनर बालों की आउटर लेयर पर एक सेफ्टी लेयर बना देता है. इससे शैंपू बालों की सफाई तो करता है. लेकिन जरूरत से ज्यादा रूखापन नहीं आने देता.
- इस तरीके में सबसे पहले कंडीशनर को बालों की मिड लेंथ से लेकर सिरों तक 2 से 5 मिनट के लिए लगाएं.
- इसे स्कैल्प पर लगाने की जरूरत नहीं होती.
- इसके बाद शैंपू से केवल स्कैल्प और जड़ों की सफाई करें.
- बाल धोते समय शैंपू अपने आप बाकी बालों तक पहुंच जाता है. इसलिए सिरों को ज्यादा रगड़ने की जरूरत नहीं पड़ती.
- अगर आपके बाल बहुत ज्यादा ड्राई या डैमेज हैं तो शैंपू के बाद हेयर मास्क या डीप कंडीशनिंग भी की जा सकती है.
Also Read: बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है, एक्सपर्ट ने बताया कैसे करें इस्तेमाल | Best Oil For Hair

किन लोगों के लिए फायदेमंद है रिवर्स हेयर वॉशिंग
डॉ. प्रदीप सेठी की राय में ये तरीका खासतौर पर पतले, फाइन और जल्दी चिपचिपे दिखने वाले बालों के लिए अच्छा हो सकता है. इससे बाल हल्के महसूस होते हैं और जड़ों का वॉल्यूम भी बना रहता है. जिन लोगों के बाल बहुत घने, मोटे, ज्यादा रूखे या बेहद घुंघराले हैं. उनके लिए कंवेंशनल तरीका यानी पहले शैंपू और फिर कंडीशनर ज्यादा असरदार हो सकता है.
क्योंकि ऐसे बालों को लंबे समय तक नमी की जरूरत होती है. डॉ. प्रदीप सेठी सलाह देते हैं कि किसी भी ट्रेंड को अपनाने से पहले अपने बालों की बनावट, वॉल्यूम और जरूरत को समझना जरूरी है. हर व्यक्ति के बाल अलग होते हैं. इसलिए एक ही तरीका सभी के लिए फायदेमंद हो ये जरूरी नहीं होता.
बाल धोने के बाद क्या करें?
How to Get Long and Thick Hair: बाल धोने के बाद माइक्रोफाइबर तौलिया, सिल्क स्क्रंची, सिल्क पिलो कवर और अच्छी डिटैंगलिंग ब्रश का इस्तेमाल करने से भी बालों का टूटना कम हो सकता है. ऐसा करने से बालों का नेचुरल शाइन लंबे समय तक बना रहता है.
Reverse Hair Washing के नुकसान
डॉ. प्रदीप सेठी के अनुसार, अगर आपके बाल बहुत रूखे, घुंघराले या अत्यधिक डैमेज हैं तो यह तरीका हर बार काम नहीं कर सकता. कुछ लोगों को पर्याप्त मॉइस्चर नहीं मिल पाता, इसलिए उन्हें पारंपरिक शैंपू-फिर-कंडीशनर रूटीन ज्यादा बेहतर लग सकता है.
(ग्रेटर नोएडा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में डॉ. प्रदीप सेठी त्वचा (डर्मेटोलॉजी) और हेयर ट्रांसप्लांट के एक बेहद प्रसिद्ध और अनुभवी विशेषज्ञ हैं. वह यूजेनिक्स हेयर साइंसेज के संस्थापक हैं.)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Reverse Hair Washing क्या है?
यह बाल धोने का एक तरीका है जिसमें पहले कंडीशनर और बाद में शैंपू लगाया जाता है.
क्या Reverse Hair Washing बालों का वॉल्यूम बढ़ाती है?
पतले और फाइन बालों वाले लोगों को इससे बाल ज्यादा हल्के और वॉल्यूमिनस महसूस हो सकते हैं.
क्या Reverse Hair Washing हर किसी के लिए सही है?
नहीं, बहुत रूखे, घने या घुंघराले बालों वाले लोगों को इसका फायदा कम मिल सकता है.
Reverse Hair Washing कितनी बार करनी चाहिए?
इसे सप्ताह में 1-2 बार ट्राई किया जा सकता है और बालों की जरूरत के अनुसार अपनाया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं