Cancer Risk Factors: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है. हालांकि जल्दी पता चलने पर अब काफी हद तक इसका इलाज मुमकिन है. इसको लेकर कई रिसर्च चल रही है. इस बीमारी के 200 से भी ज्यादा प्रकार हैं. विशेषज्ञ मानते हैं कि बदलते समय में लाइफस्टाइल को थोड़ा सा संयमित करने से इस बीमारी से बचा जा सकता है. यूनियन फॉर इंटरनेशनल कैंसर कंट्रोल हर साल एक थीम तय करता है. 2025 की थीम है "यूनाइटेड बाय यूनीक" यानि अपने अनोखेपन से हम एक-दूजे से जुड़े रहें. कैंसर के कई कारण होते हैं, इस पर रिसर्च चल रही है. विशेषज्ञों की मानें तो एक प्रमुख कारण खराब लाइफस्टाइल भी है.
यह भी पढ़ें: क्या नेचुरली कोलेस्ट्रॉल पिघलकर हो सकता है साफ? बस सुबह गर्म पानी में मिलाकर पी लीजिए ये चीज
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिल्ली स्थित सीके बिड़ला अस्पताल (आर) के ऑन्कोलॉजी सर्विसेज, जीआई ऑन्कोलॉजी निदेशक डॉ नीरज गोयल, आंकड़ों को सामने रखकर कहते हैं कि लाइफस्टाइल को संयमित रखकर कैंसर को दूर रखा जा सकता है. 50 फीसदी मामलों में देखा गया है कि लाइफस्टाइल अगर संयमित नहीं होती है तो आप कैंसर की चपेट में आते हैं. इसके अलावा कैंसर से होने वाली 18 फीसदी मौत का कारण शारीरिक तौर पर सक्रिय न रहना होता है. वहीं, कैंसर से होने वाली 20 फीसदी मौत का कारण पुअर डाइट यानि खराब खान-पान होता है.
तो कहने का मतलब यही है कि अगर कैंसर से खुद को बचाना है या फिर इसके रिस्क को कम करना है तो लाइफस्टाइल पर ध्यान देना जरूरी है.
कैंसर मौत का दूसरा प्रमुख कारण
कैंसर विश्व स्तर पर मौत का दूसरा प्रमुख कारण है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक 2018 में 9.6 मिलियन (90 लाख) मौतों या 6 में से 1 मौत के लिए जिम्मेदार है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, कैंसर के मामलों में 77 प्रतिशत बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. फेफड़े, प्रोस्टेट, कोलोरेक्टल, पेट और लिवर कैंसर पुरुषों में सबसे आम प्रकार के कैंसर हैं, जबकि स्तन, कोलोरेक्टल, फेफड़े, गर्भाशय ग्रीवा और थायरॉयड कैंसर महिलाओं में सबसे आम हैं.
यह भी पढ़ें: घर पर चुटकियों में कान का मैल कैसे निकालें? कान की गंदगी साफ करने के सबसे सुरक्षित और आसान घरेलू उपाय
महिलाओं में, ब्रेस्ट कैंसर के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. डॉ. गोयल के मुताबिक रेगुलर वर्कआउट, शराब और धूम्रपान का सेवन कम कर इससे बचा जा सकता है.
Cancer Day: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं