विज्ञापन

सर्दियों में नवजात को ठंड से बचाने के लिए माता-पिता भूलकर भी न करें ये गलती, जानें जरूरी बातें

सर्दियों में नवजात की देखभाल कैसे करें? जानें बच्चे को ठंड से बचाने के लिए माता-पिता किन बातों का रखें ध्यान.

सर्दियों में नवजात को ठंड से बचाने के लिए माता-पिता भूलकर भी न करें ये गलती, जानें जरूरी बातें
सर्दियों में शिशु को ठंड लगने कैसे बचाएं.
NDTV

क्या आपके घर में भी नन्हा मेहमान आया है, और ऊपर से सर्दी भी आ गई है. अब तो चिंता डबल हो गई है. छोटा बच्चा, ऊपर से पहली सर्दी. क्योंकि अक्सर भारतीय घरों की दादी कहती हैं, ज्यादा कपड़े पहनाओ, नानी कहती हैं, तेल मालिश करो, डॉक्टर कुछ और कहते हैं. माता-पिता कन्फ्यूज हो जाते हैं, आखिर करें क्या? बाल रोग विशेषज्ञों के मुताबिक, नवजात को ठंड से बचाना बहुत आसान है. बस कुथ बातों का ध्यान रख लिया, तो बच्चा पूरी सर्दी आराम से निकाल देगा. 

छोटे बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान-

1.तीन लेयर में पहनाएं कपड़े- 

नवजात के शरीर में फैट बहुत कम होता है. इसीलिए उसको ठंड बड़ों से ज्यादा लगती है. सबसे अच्छा तरीका है, तीन लेयर वाला. 

  • पहली लेयर- अंदर पतला सूती कपड़ा. ये पसीना सोखेगा.
  • दूसरी लेयर- बीच में हल्का ऊनी कपड़ा ये गर्मी देगा.
  • तीसरी लेयर- ऊपर से एक और लेयर. ये ठंडी हवा को रोकेगी.
New Born

Photo Credit: AFP

2. सिर पर नरम टोपी, हाथ-पैर में मोजे- 

बच्चे की गर्मी सबसे ज्यादा सिर से निकलती है. लेकिन याद रखिए जरूरत से ज्यादा कपड़े मत पहनाइए.  4-5 स्वेटर, 2-3 रजाई में लपेट देंगे, तो बच्चा ओवरहीट हो जाएगा. पसीना आएगा, घमौरी होगी, बच्चा रोएगा. कपड़े आरामदायक होने चाहिए, टाइट नहीं. बच्चा हाथ-पैर आसानी से हिला सके, इतनी जगह होनी चाहिए. 

3. कमरे का तापमान- 

बच्चे को ठंड से बचाने के लिए कमरे को भी सही रखना पड़ता है. कमरा न ज्यादा ठंडा हो, न ज्यादा गरम. कमरे की खिड़की-दरवाजे से सीधी ठंडी हवा बच्चे पर न आए. हीटर, ब्लोअर, अंगीठी को बच्चे के बिल्कुल पास मत रखिए. इससे बच्चे की त्वचा सूख जाएगी, सांस में दिक्कत होगी. अगर हीटर चला रहे हैं, तो कमरे में एक कटोरी पानी रख दीजिए, ताकि हवा में नमी बनी रहे.

4. मालिश बहुत जरूरी है-

मालिश से बच्चे का ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, हड्डियां मजबूत होती हैं, बच्चा अच्छी नींद सोता है. तेल को हल्का गुनगुना कर लीजिए, ठंडा तेल मत लगाइए.

डॉक्टर के पास कब जाएं-

अगर बच्चा सुस्त दिखे, पहले जैसा एक्टिव न रहे, दूध पीना कम कर दे, लगातार छींकें आ रही हों, पेट बहुत गरम हो और हाथ-पैर ठंडे हों, शरीर का तापमान असामान्य लगे. तो तुरंत मेडिकल जांच कराइए. बिना डॉक्टर की सलाह के बुखार की दवा या कोई ड्रॉप न दीजिए.

ये भी पढ़ें- क्या आपके मुंह से भी आती है बदबू? जानिए कारण और बचाव के घरेलू उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Newborn Care During Winter, Newborn Care Tips, Newborn Care Tips For Parents, Newborn Care In Winter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com