Aparajita Flower Benefits: आजकल एक खास तरह की हर्ब (Herb) काफी चर्चा में है, जिसे बटरफ्लाई पी फ्लावर या अपराजिता का फूल कहा जाता है. यह एक नीले रंग का फूल होता है जो दिखने में बेहद सुंदर होता है. आयुर्वेद (Ayurveda) में इसे एक औषधीय फूल (Medicinal Flower) बताया गया है. इस फूल से बनने वाली चाय भी गहरे नीले रंग की होती है, इसलिए यह लोगों को काफी ध्यान खींचती है. एशिया के कई देशों में इसका इस्तेमाल लंबे समय से हर्बल ड्रिंक (Herbal Drink) और नेचुरल रंग (Natural Colour) के रूप में किया जाता रहा है. माना जाता है कि इसमें कई ऐसे पोषक तत्व (Nutrients) होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं.
अपराजिता फूल के फायदे- (Benefits Of Aparajita Flower)
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर
अपराजिता में एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) पाए जाते हैं. ये शरीर को फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) से बचाने में मदद कर सकते हैं और शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक हो सकते हैं.
दिमाग के लिए फायदेमंद
कुछ लोग मानते हैं कि अपराजिता दिमाग (Brain) के लिए भी अच्छा होता है. इसका सेवन याददाश्त (Memory) और फोकस (Concentration) को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है.
त्वचा और बालों के लिए उपयोगी
इस फूल में मौजूद तत्व त्वचा (Skin) और बालों (Hair) के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं. कई लोग इसे हर्बल ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल करते हैं.
यह भी पढ़ें: चेहरा सूजे, वजन बढ़े? हो सकता है कुशिंग सिंड्रोम(Cushing's syndrome), जानें लक्षण और इलाज
तनाव कम करने में मदद
अपराजिता की चाय पीने से शरीर को आराम महसूस हो सकता है. कुछ लोग इसे तनाव (Tension) कम करने और मन को शांत करने के लिए भी पीते हैं.
कैसे करें अपराजिता के फूल का इस्तेमाल?
इस फूल का इस्तेमाल हर्बल चाय (Herbal Tea) बनाने के अलावा कई ड्रिंक्स और मिठाइयों में नेचुरल रंग देने के लिए किया जाता है. जब इसमें नींबू मिलाया जाता है तो इसका रंग नीले से बैंगनी हो जाता है, जो देखने में बहुत सुंदर लगता है.
हालांकि किसी भी हर्बल चीज का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए. अगर आप इसे नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर है.
Watch Video: अस्थमा क्या है, किसे होता है और इसके कारण क्या हैं? यहां डॉक्टर से जानिए
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं