विज्ञापन

BSNL का धमाकेदार ऑफर! केवल 1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, Jio-Airtel के छूटे पसीने!

BSNL Freedom 2.0 ऑफर में नए ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में SIM, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 1GB डेटा और 100 SMS मिलेंगे. ऑफर 12 सितंबर तक है.

BSNL का धमाकेदार ऑफर! केवल 1 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा, Jio-Airtel के छूटे पसीने!

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने स्वतंत्रता दिवस 2026 (Independence Day) के मौके पर अपना Freedom 2.0 ऑफर लॉन्च किया है. इस ऑफर के तहत नए ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में नया SIM कार्ड मिलेगा. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 1GB डेटा और 100 SMS प्रतिदिन का फायदा दिया जा रहा है. ये ऑफर 12 अगस्त से शुरू हो चुका है और 12 सितंबर 2026 तक चलेगा. Airtel-Jio जहां अपने प्लान की कीमत बढ़ा रहे हैं, वहां BSNL का ये ऑफर यूजर्स को काफी राहत देगा. 

सिर्फ 1 रुपये में मिलेंगे ये बेनिफिट्स

BSNL Freedom 2.0 के तहत नए ग्राहकों को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलेगी. इसके साथ हर दिन 1GB डेटा और 100 SMS भी दिए जाएंगे. इस पूरे ऑफर की कीमत सिर्फ 1 रुपये है. प्लान की वैलिडिटी 24 दिन है. यानी नए ग्राहक कम कीमत में BSNL का नेटवर्क इस्तेमाल करके देख सकते हैं और इसके बाद लंबे समय वाले रिचार्ज का फैसला कर सकते हैं.

इन लोगों के लिए है BSNL का ये ऑफर

Freedom 2.0 ऑफर खास तौर पर नए SIM एक्टिवेशन के लिए है. ऐसे लोग जो अपने इलाके में BSNL का नेटवर्क जांचना चाहते हैं, उनके लिए यह कम कीमत में सेवा इस्तेमाल करने का ऑप्शन है. ये उन लोगों के लिए भी उपयोगी हो सकता है जो दूसरा मोबाइल नंबर रखना चाहते हैं और उस नंबर पर कॉलिंग और सामान्य डेटा इस्तेमाल करना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं.

हालांकि, ये ऑफर मौजूदा BSNL ग्राहकों के लिए सामान्य रिचार्ज ऑफर नहीं है. अगर आपके पास पहले से BSNL नंबर है और आप उसमें रिचार्ज करना चाहते हैं, तो आपको दूसरे उपलब्ध प्लान देखने होंगे.

BSNL Freedom 2.0 कैसे मिलेगा?

इस ऑफर का फायदा लेने के लिए इच्छुक ग्राहक अपने नजदीकी BSNL Customer Service Centre या अधिकृत रिटेलर के पास जा सकते हैं.
वहां नए SIM के लिए आवेदन करके Freedom 2.0 ऑफर के तहत कनेक्शन एक्टिवेट कराया जा सकता है. चूंकि यह नए कनेक्शन का ऑफर है, इसलिए मौजूदा BSNL नंबर पर केवल 1 रुपये का रिचार्ज करके इन फायदों को पाने की सुविधा नहीं है.

पहले भी आ चुका है 1 रुपये वाला ऑफर

BSNL का 1 रुपये वाला ऑफर पहली बार नहीं आया है. टेलीकॉम कंपनी ने इससे पहले अक्टूबर 2025 में दिवाली के आसपास इसी तरह का Freedom Plan पेश किया था. इसके बाद अप्रैल 2026 में भी ऐसा ऑफर वापस लाया गया था. हर बार BSNL ने इसे सीमित समय के लिए पेश किया और लोगों की मांग को इसका एक कारण बताया. ऐसे ऑफर के जरिए BSNL नए ग्राहकों को जोड़ने और Airtel, Jio और Vodafone Idea जैसी निजी टेलीकॉम कंपनियों के मुकाबले अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश करता है.

BSNL के पिछले ऑफर की तरह इस बार भी अलग-अलग टेलीकॉम सर्किल में नियम और फायदे अलग हो सकते हैं. इसलिए SIM लेने से पहले नजदीकी BSNL केंद्र या अधिकृत रिटेलर से मौजूदा नियम और ऑफर की पूरी जानकारी जरूर ले लें.

ये भी पढ़ें- Airtel का 299 रुपये वाला प्लान बंद, अब करवाना होगा कम से कम इतने का रिचार्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BSNL Free Unlimited Calls, BSNL Offer, BSNL Freedom Offer, BSNL Re 1 Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com