Aankhon Ki Roshni Kaise Badhaye: मोबाइल की लत और पोषण की कमी का सबसे ज्यादा असर आंखों पर पड़ता है, जिससे आंखों का कमजोर होना, काम में मन न लगना, सिर भारी होना, डार्क सर्कल होना और हमेशा थका हुआ महसूस होना आम लक्षण हैं, लेकिन समय के साथ यही लक्षण गंभीर हो जाते हैं और कई बीमारियां शरीर को परेशान करने लगती हैं, लेकिन दादी-नानी के जमाने का एक नुस्खा आंखों की परेशानी से आराम दिलाने में मदद कर सकता है.

चश्मा हटाने के लिए क्या करें?
आंखों के घटते नंबर को रोकने के लिए डॉक्टर लगातार चश्मा पहनने के लिए कहते हैं, लेकिन दादी-नानी के जमाने का एक नुस्खा आंखों के साथ-साथ स्मरण शक्ति को भी मजबूत करने में मदद करता है, इसमें शामिल हैं बादाम, मिश्री, और सौंफ. गर्मी से लेकर सर्दियों में यह नुस्खा पेट से लेकर आंखों को ठंडक देता है.
बनाने की विधि
- इसके लिए बादाम को धो कर पोंछ लें और फिर नमी को हटाने के लिए तवे पर हल्का भून लें, जिससे बादाम के अंदर की नमी कम हो जाएगी.
- अब सौंफ को भी हल्का नमी खत्म होने तक भून लें, जिसके बाद आसान मात्रा में बादाम, मिश्री और सौंफ को मिलाकर पीस लें.
- इसे कांच के जार में भरकर रख लें और रात को सोते समय गुनगुने दूध के साथ लें.

बादाम के फायदे: बादाम मस्तिष्क और आंखों को ताकत देने में मददगार है.
सौंफ के फायदे: सौंफ आंखों की रोशनी बढ़ाने और पेट को ठंडक देने में मदद करती है.
मिश्री के फायदे: मिश्री भी तासीर में ठंडी होती है और कम मीठी होती है.
किन बातों का रखना होगा ध्यान?
- मधुमेह से पीड़ित मरीजों को चिकित्सक की सलाह पर भी इस मिश्रण का सेवन करना चाहिए, क्योंकि मिश्री शुगर को बढ़ा सकती है.
- जिन लोगों को दूध से परेशानी है या पचने में दिक्कत करता है, वे लोग गुनगुने पानी के साथ मिश्रण को ले सकते हैं.
- जिन लोगों की आंखों का नंबर तेजी से गिर रहा है, या आंख में पानी आता है, वो मिश्रण के सेवन के साथ डॉक्टर को भी दिखाएं, क्योंकि यह मिश्रण पोषण देता है, इलाज नहीं करता है.
इसे भी पढ़ें: लाल या काला, गर्मियों में किस मटके में पानी पीना चाहिए?
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं