Side Effects Of Drinking Chilled Beer in Summer : गर्मियां आते ही लोग ठंडी-ठंडी चीजें और ड्रिंक लेने पर ज्यादा जोर देते हैं. ठंडी ड्रिंक के बिना इनकी प्यास ही नहीं बुझती. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ठंडा-ठंडा ड्रिंक प्यास बुझाने की जगह आपके शरीर से पानी को बाहर निकाल सकता है. खासकर अगर आप ठंडी बीयर पीते हैं तो ये सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. आप भी गर्मियों में ठंडी-ठंडी बीयर पीने के शौकीन है तो आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि ये शरीर पर किस तरह असर डालता है. एनडीटीवी ने इस बारे में पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर समीर भाटी से बातचीत की. उन्होंने इस बारे में क्या बताया आइए जानते हैं.
ठंडी बीयर पीने से क्या होता है? (What happens when you drink cold beer?)
डॉक्टर समीर भाटी बताते हैं कि कई लोगों को ऐसा लगता है कि तेज गर्मी में जब वह ठंडी-ठंडी बीयर पीते हैं तो उनके शरीर को आराम महसूस होता है और प्यास बुझती है. लेकिन ये धारणा बिल्कुल गलत है. ठंडी बीयर का शरीर पर इसका उल्टा प्रभाव पड़ता है. ठंडी बीयर पीने से शरीर डिहाइट्रेड होता है. इसका मतलब ये है कि शरीर से पानी ज्यादा मात्रा में बाहर निकलता है और बॉडी में पानी की कमी हो जाती है. अधिक कॉफी पीने से भी ऐसा ही होता है.
क्या है डिहाइड्रेशन के संकेत (What are the signs of dehydration?)
शरीर में पानी की कमी होने पर यानी डिहाइड्रेशन होने पर शरीर कुछ संकेत देता है. डिहाइड्रेशन होने पर बार-बार प्यास लगना, मुंह सूखना, गहरे रंग का पेशाब आना, पेशाब कम आना, थकान, चक्कर आना और सिरदर्द जैसे लक्षण दिखते हैं.
Aslo Read: गर्मियों में डिहाइड्रेशन का रामबाण इलाज! यहां जानें आम पन्ना बनाने का सही तरीका...
कैसे करें बचाव (How to Prevent Dehydration)
- डॉक्टर समीर भाटी बताते हैं कि गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचने के लिए शराब का सेवन न करें. पार्टी वगैरह में जा रहे हैं तो भी अल्कोहल से दूर रहें.
- कॉफी का भी अधिक सेवन कम करें, ये भी शरीर से पानी बाहर निकालती है.
- पानी में नमक डाल कर पिएं.
- नारियल पानी पिएं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं